फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Grand Assembly Against Substance Abuse and Social Evils

Palwal News: नशे व सामाजिक बुराइयों के खिलाफ महापंचायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Grand Assembly Against Substance Abuse and Social Evils
भादस में नशे के धंधे पर रोक लगाने के लिए ग्रामीणों ने किया विशेष समिति का गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। गांव भादस के सरकारी स्कूल में नशे की रोकथाम और सामाजिक बुराइयों को खत्म करने के उद्देश्य से एक महापंचायत का आयोजन किया गया। इस महापंचायत की अध्यक्षता भादस के सरपंच शौकत ठेकेदार ने की। इस मौके पर नगीना थाना प्रभारी अजयवीर और जामा मस्जिद के इमाम साहब के साथ गांव के अनेक जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।

पंचायत में गांव को नशा मुक्त बनाने और युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए गंभीर चर्चा हुई। नशे के धंधे पर रोक लगाने के लिए ग्रामीणों ने एक विशेष समिति का गठन किया। इस समिति में जावेद खान, उमर सरपंच, शौकत सरपंच, अख्तर बाबूजी, मुबारक सीएससी, शमशाद भाई, यूनुस और अय्यूब इंजीनियर को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


यह समिति गांव में होने वाली हर बुराई पर कड़ी नजर रखेगी और नशा बेचने वालों की जानकारी नगीना थाना प्रभारी को देकर उन्हें पकड़वाएगी। गांव में हुई इस महापंचायत के बाद नगीना थाने में थाना प्रभारी और ग्रामीणों के बीच एक और महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने की चर्चा के दौरान थाना प्रभारी अजयवीर ने ग्रामीणों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा, गांव भादस के लोगों द्वारा उठाया गया यह कदम बहुत सराहनीय है। भाई जावेद, शौकत सरपंच और सभी ग्रामीणों का यह प्रयास समाज के लिए एक मिसाल है। जनता और पुलिस के आपसी सहयोग से ही नशे पर पूरी तरह रोक लग सकती है। ग्रामीणों ने भी पुलिस को पूरा सहयोग देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed