फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Government's effort to make every family strong

सरकार का प्रयास हर परिवार बनें सशक्त

Wed, 18 Aug 2021 06:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
Government's effort to make every family strong
पलवल में अन्न उत्सव के तहत लाभार्थी को राशन से भरा बैग देते हुए विधायक दीपक मंगला व उपायुक्त कृष्? - फोटो : Palwal
पलवल। विधायक दीपक मंगला ने बृहस्पतिवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिलास्तरीय अन्नपूर्णा उत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान लाभार्थियों को राशन से भरे बैग वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत सरकार ने गरीब परिवारों को निशुल्क अनाज वितरण करने का निर्णय लेकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। इसके तहत जिले में 4,88,453 लाभ मिलेगा। सरकार का संकल्प है कि हर परिवार सशक्त और संपन्न बनें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार का उद्देश्य है कि अंतिम व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले, ताकि गरीब से गरीब व्यक्ति को जीवन यापन से संबंधित सभी सुविधाएं समयबद्ध मिल सकें। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत ही अनेक गरीब परिवारों को राशन मिलना संभव हो पाया है। उन्होंने जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से आह्वान किया कि वे अन्नपूर्णा उत्सव कार्यक्रम को जिले में पूर्ण रूप से सफल बनाएं तथा हर पात्र व्यक्ति तक राशन पहुंचाएं। डिपो होल्डर भी सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र में कोई भी इस योजना से वंचित न रह पाए। उन्होंने कहा कि कोरोना की परिस्थितियों में सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं ने भी काफी सहयोग किया था। साथ ही लोगों से अपील करते हुए कहा कि शहर को साफ-सुथरा बनाने में अपना पूर्ण सहयोग करें तथा घरों का कूड़ा नगर परिषद की गाड़ियों में ही डालें। अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के कार्यक्रम को जिले में पूर्ण रूप से सफल बनाया जाएगा। इस संबंध में सभी डिपो धारकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। इस अवसर पर एसडीएम पलवल वैशाली सिंह, नगराधीश अंकिता अधिकारी, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक नरेंद्र सहरावत, पलवल निगरानी समिति के अध्यक्ष मुकेश सिंगला, हरेंद्र तेवतिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डिपो केंद्रों पर वैक्सीनेशन की भी सुविधा
उपायुक्त कृष्ण कुमार ने बताया कि अन्नपूर्णा उत्सव कार्यक्रम के तहत जिले में सभी 412 डिपो पर निशुल्क राशन वितरित किया जाएगा। 95 हजार 512 राशन कार्ड धारकों के 4,88,453 लाभपात्रों को अन्न वितरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत 5 किलोग्राम गेहूं प्रति व्यक्ति को दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राशन के डिपो केंद्रों पर वैक्सीनेशन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed