फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   government did not plead in court with concrete fact

शारीरिक शिक्षकों का अनशन 63वें दिन भी जारी रहा

Sun, 16 Aug 2020 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
government did not plead in court with  concrete fact
‘सरकार ने पुख्ता तथ्यों के साथ अदालत में पैरवी नहीं की’
विज्ञापन

पलवल। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ एवं शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के संयोजन में नौकरी बहाली के संबंध में रविवार को शिक्षकों का अनशन 63वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के प्रधान वेदपाल, महासचिव गीतेश कुमार, एसकेएस प्रधान राजेश शर्मा और सचिव योगेश शर्मा ने कहा कि यह सभी जानते हैं कि सरकार ने पुख्ता तथ्यों के साथ अदालत में पैरवी नहीं की है। सरकार द्वारा नियुक्त तत्कालीन भर्ती आयोग ने गैर जिम्मेदारी से भर्ती प्रक्रिया का संचालन किया। इसमें किसी भी शारीरिक शिक्षक का व्यक्तिगत हस्तक्षेप नहीं था। शीर्ष अदालत ने भी भर्ती की प्रक्रिया को दोषी पाया और अपने आदेश में शारीरिक शिक्षकों के दोष का उल्लेख नहीं किया। ऐसी स्थिति में शारीरिक शिक्षकों को बर्खास्त करके सरकार ने बहुत गलत किया है। सरकार ने निर्दोष शारीरिक शिक्षकों का मानसिक उत्पीड़न करने के साथ, मृतक शिक्षकों की विधवाओं को मिलने वाली सरकारी सहायता पर भी रोक लगा दी है। अगर, सरकार ने भर्ती परीक्षा रद्द करके नौकरी बहाल नहीं की तो आगे की रणनीति तैयार करनी पड़ेगी। इस मौके पर हरीचंद वर्मा, राकेश शर्मा, राजकुमार, सुरेंद्र, वीर सिंह सौरोत, दयाचंद, टेकचंद, सुनील, विनोद, राजेंद्र, सतवीर, साजिदा, उर्मिला, जगवती आदि ने भी हड़ताल को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed