{"_id":"65ec5d0b96c8aecffa0faab2","slug":"girl-returning-from-wedding-was-kidnapped-and-misdeed-in-hathin-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलवल में वारदात: अकेली शादी से लौट रही थी युवती, बीच रास्ते में किया अपहरण; फिर मिलकर किया घिनौना काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलवल में वारदात: अकेली शादी से लौट रही थी युवती, बीच रास्ते में किया अपहरण; फिर मिलकर किया घिनौना काम
Sat, 09 Mar 2024 06:29 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, हथीन
अमर उजाला नेटवर्क, हथीन
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 09 Mar 2024 06:29 PM IST
सार
पलवल जिले के हथीन में शादी से लौट रही युवती को बीच रास्ते में पहले अपहरण किया और खेत में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शादी समारोह से लौट रही युवती को अकेला देखकर अपहरण कर लिया गया। पीड़िता को सरसों के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया गया। उटावड़ थाना पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उटावड़ थाना प्रभारी टेक सिंह डागर के अनुसार, एक गांव निवासी व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके भाई की बेटी शादी में थी। पीड़िता का पूरा परिवार शादी में गया हुआ था। आरोप है कि उनकी बेटी शादी से अकेले ही घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में इमित्याज और समून नामक दो युवकों ने उसकी बेटी का अपहरण करके खेतों में ले गए। वहीं जाकर इमित्याज ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन