फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Gang rape with a teenager by entering the house

घर में घुसकर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Mon, 28 Mar 2022 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Gang rape with a teenager by entering the house
हथीन। उटावड थाना क्षेत्र के गांव में 13 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता के भाई के बयान पर पाक्सो अधिनियम एवं अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सुरेखा ने बताया कि पीड़िता के भाई ने लिखित शिकायत दी है कि 26 मार्च रात्रि को वह दुकान से घर आया तो अचानक दो युवक घर के अंदर से भागते हुए निकल गए। अंदर जाकर देखा तो उसकी 13 वर्षीय बहन रोती हुई मिली। बहन ने बताया कि हाकम एवं मुस्तफा नाम के दो आरोपी उसको अकेला पाकर घर में घुस आए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच अधिकारी सुरेखा ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है तथा अदालत में उसके 164 के बयान भी कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले बालिग हैं और गांव से फरार हैं। आरोपियों की लोकेशन पता करके उनको गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed