{"_id":"5b6ee75936d3c688449ffcff15459e43","slug":"gang-cought-fraudently-put-a-number-plate","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी तरीके से नंबर प्लेट लगाने वाला गिरोह पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी तरीके से नंबर प्लेट लगाने वाला गिरोह पकड़ा
अमर उजाला, मेवात
Updated Tue, 01 Oct 2013 09:18 PM IST
विज्ञापन
गांवों में घरों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाने वाले एक गिरोह के पांच लोगों ग्रामीणों ने दबोच लिया। बाद में इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। इनके पास से फर्जी मुहर, लेटरहैड, नंबर प्लेट एवं पंच-सरपंचों के नाम जारी पत्र बरामद किए गए हैं। पूरे मामले की जांच अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप गोदारा कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के लोग सरपंच के आदेश का हवाला देकर मकानों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाते थे। इसकी एवज में 20 रूपये वसूल रहे थे। इस गिरोह का मुखिया रसूल अंसारी बताया जा रहा है। इस गिरोह के लोग अब तक मेवात के पुन्हाना, तावड़ू के अलावा हरियाणा के कई अन्य जिलाें में फर्जी नंबर प्लेट लगा चुके हैं।
विज्ञापन
नंगली के सरपंच ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि नंबर प्लेट लगाने वालाें को स्थानीय प्रशासन तथा शासन की ओर से ऐसा कोई आदेश नहीं मिला है। बीडीपीओ मदनलाल ने कहा कि गांवों में नंबर प्लेट लगाने के सरपंचों का आदेश फर्जी हैं।
विज्ञापन
