फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Fraudulently grabbed the loan amount for daughter's marriage

बेटी की शादी के लिए कराए लोन की रकम को धोखाधड़ी कर हड़पा

Tue, 08 Feb 2022 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Fraudulently grabbed the loan amount for daughter's marriage
पलवल। बेटी की शादी के लिए किसान क्रेडिट कार्ड के जरिये कराए गए लोन की रकम को धोखाधड़ी कर हड़प लिया। किसान सोमवार को आगरा चौक स्थित केनरा बैंक में डेढ़ लाख रुपये निकालने गया था। किसान ने काउंटर पर चेक दिया और रुपयों का इंतजार करने लगा। इतने में किसी अज्ञात ने उनके चेक से रुपये निकाल लिए। कैंप थाना पुलिस ने किसान की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से रुपये निकालने वाले की पहचान का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

कैंप थाना एसएचओ कैलाश चंद्र के अनुसार टीकरी ब्राह्मण गांव निवासी किसान राजेंद्र प्रसाद ने दी शिकायत में कहा कि उसका खाता केनरा बैंक में है। 10 दिन बाद 18 फरवरी को उसकी बेटी की शादी है। उसने बेटी की शादी के लिए किसान क्रेडिट कार्ड के जरिये लोन करवाया था। सोमवार को उसे शादी का सामान खरीदना था, इसलिए वह बैंक से डेढ़ लाख रुपये निकालने गया। उसने बैंक में कैशियर को चेक में डेढ़ लाख रुपये भरकर कैश काउंटर पर दे दिया। कैश काउंटर वाले कर्मचारी ने कहा कि अभी समय लगेगा बैठ जाइए। वह बैंक में रखे सोफे पर बैठ गया और कैश आने का इंतजार करते हुए वह अपने एटीएम कार्ड के लिए फार्म भरने लगा। उसी दौरान एक व्यक्ति चेक को लेकर उसके पास आया और चेक पर उसके हस्ताक्षर व फोन नंबर लिखवाया। उसने व्यक्ति को बैंक का कर्मचारी समझा। कुछ देर बाद में वह काउंटर पर कैश लेने गया तो कर्मचारी ने कहा कि रुपये तो आपने निकाल लिए है, जबकि उसने रुपये नहीं निकाले। अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ धोखाधड़ी करके खाते से डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि बैंक के कर्मचारी धोखाधड़ी करने वाले से मिले हुए हैं। कैशियर ने उसका चेक अज्ञात व्यक्ति को देकर हस्ताक्षर करवाए और रुपये देने से पहले उपभोक्ता की जांच भी नहीं की।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी की मदद में धोखाधड़ी करने वाले की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed