फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Fraud papers and land dispute case

Palwal News: फर्जी कागजात बनाकर जमीन हड़पने की साजिश का आरोप

Sat, 04 Oct 2025 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Sat, 04 Oct 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Fraud papers and land dispute case
किसान की शिकायत पर प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

कृषक ने एसएसपी से लगाई गुहार, बोले– बिना जानकारी के अदालत में इकरारनामा दाखिल किया गया

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। रामनगर के एक किसान ने ओमैक्स सिटी के पास स्थित अपनी भूमि को लेकर एक प्रॉपर्टी डीलर पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। किसान की शिकायत पर कैंप थाना पुलिस ने डीलर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किसान उदय सिंह सैनी ने बताया कि उसकी 26 कनाल 5 मरला जमीन ओमैक्स सिटी के नजदीक है। वहां का रहने वाला दिनेश कुमार प्रॉपर्टी का काम करता है। आरोप है कि दिनेश ने औने-पौने दामों में जमीन हड़पने के लिए एक फर्जी इकरारनामा तैयार किया और दीवानी अदालत में केस दायर कर दिया।


जब किसान ने वकील के माध्यम से दस्तावेज निकलवाए तो पाया कि उस पर उसके और उसकी पत्नी के फर्जी हस्ताक्षर थे। किसान के अनुसार, दिनेश ने उनके खातों में रकम ट्रांसफर की थी, जिसे उन्होंने आरटीजीएस से वापस भेज दिया। बाद में आरोपी ने फिर से पैसे भेज दिए और जब किसान ने लौटाने चाहे तो संबंधित बैंक खाता बंद कर दिया गया। किसान का कहना है कि रकम अब भी उसके खाते में है और आरोपी ने धमकी दी है कि यदि रजिस्ट्री नहीं कराई तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी दिनेश कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed