फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   fraud in name of job

सरकारी विभाग में नौकरी लगावाने के नाम पर 19 लाख रुपये हड़पे

Tue, 12 Apr 2022 09:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
fraud in name of job
सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर 19 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। सरकारी विभाग में अच्छे पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर 19 लाख रुपये हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर दंपती सहित पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी सामान्य अस्पताल अलआफिया माडीखेड़ा फिरोजपुर झिरका जिला नूंह में आयुष्मान विभाग में कार्यरत है।
हथीन वार्ड नंबर-8 निवासी कोमल पत्नी विनय सिंगला ने पुलिस में दी शिकायत में आरोप लगाया है कि विकास सिंह जो कि सामान्य अस्पताल अलआफिया माडीखेड़ा, फिरोजपुर झिरका जिला नूंह में आयुष्मान विभाग में कार्यरत है। उससे उनकी उनकी जान पहचान है। गत अगस्त 2019 को विकास सिंह उसके घर पर आया तथा उस समय पति विनय सिंगला भी घर पर मौजूद था। आते ही उसने मेरे पति से कहा कि तुम्हें व तुम्हारी पत्नी को एनएसएसओ विभाग में एक अच्छी पोस्ट पर लगवा सकता है, क्योंकि उसकी अच्छी पहुंच है। अगर उनका कोई और भी परिचित है तो वह उसे भी नौकरी लगवा सकता है, लेकिन नौकरी के लिए उन्हें रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

दंपती ने अपने परिचित प्रेम पुत्र दाताराम निवासी गांव घर्रोट, नरेश पुत्र नरेंद्र शर्मा निवासी फरीदाबाद, दीपक पुत्र राम गोपाल निवासी हथीन को उससे मिलवा दिया। आरोपी ने कहा कि शुरू में उन्हें 3-3 लाख रुपये देने होंगे। उन्होंने नौकरी के लिए अपने सभी कागजात उसे दे दिए। कागजातों के साथ छेड़छाड़ कर उसने फर्जी दस्तावेज बना दिए और फर्जी मेल करवा दिया। जब उन्हें पता चला कि उनके साथ धोखा हुआ है तब तक वो करीब 19 लाख रुपये उसे दे चके थे। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed