फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Four pets stolen; FIR lodged.

Palwal News: चार पालतू पशु चोरी, प्राथमिकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 04:10 PM IST
विज्ञापन
Four pets stolen; FIR lodged.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल। सेक्टर-12 स्थित डीटीपीओ कार्यालय के पास हथीन रोड पर चर रहे चार पालतू पशु चोरी हो गए। पीड़ित राजस्थान के जालोर निवासी भगा राम ने मामले की शिकायत हथीन गेट चौकी पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भगा राम ने पुलिस को बताया कि दो अक्तूबर को वह अपने पशुओं को सेक्टर-12 के पास चराने के लिए लाया था। शाम करीब पांच बजे पशुओं को इकट्ठा किया तो चार गधे गायब मिले। बाद में गांव गेलपुर के सरपंच के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांचने पर एक अज्ञात व्यक्ति चारों गधों को पैदल ले जाता दिखाई दिया। चौकी प्रभारी एसआई राजेश ने बताया कि पुलिस ने फुटेज को पेन ड्राइव में सुरक्षित कर लिया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article