{"_id":"01f680c80a04ad00858cf41a23404c29","slug":"four-arrested-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की साजिश रचते चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की साजिश रचते चार गिरफ्तार
अमर उजाला, पलवल
Updated Mon, 14 Oct 2013 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपराध जांच शाखा होडल ने रविवार को गांव बोराका के निकट से चार लोगों को लूट की साजिश रचते गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से तमंचा, एक कारतूस, दो रॉड व एक ऑटो बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग करेगी। पुलिस को संदेह है कि पकड़े गए आरोपी लूट की कई वारदातों में लिप्त हो सकते हैं।
विज्ञापन
होडल अपराध जांच शाखा के प्रभारी रामबीर डागर ने बताया कि रविवार देर शाम वे शहर में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि होडल-पुन्हाना मार्ग पर गांव बोराका के निकट एक ऑटो में सवार कुछ बदमाश आने-जाने वाहन चालकों से लूटपाट करने की फिराक में हैं।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही सीआईए पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों का घेराव कर उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने उनके पास से एक ऑटो, तमंचा, कारतूस, दो रॉड व टॉर्च बरामद की। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम गांव बेढ़ा पट्टी होडल निवासी सुनील, हुकम, होडल शिव कॉलोनी निवासी देवदत्त व महाबीर बताया।
इस संबंध में अपराध जांच शाखा प्रभारी राजबीर डागर ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग करेंगे। रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। उन्हें उम्मीद है कि आरोपियों से अन्य वारदातों का खुलासा हो सकता है।