{"_id":"64723f16db2b970c7c0ea8f2","slug":"former-ministers-driver-shot-dead-allegations-against-nephews-palwal-news-c-24-1-snoi1004-268-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: पूर्व मंत्री के चालक की गोली मारकर हत्या, सगे भतीजों पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: पूर्व मंत्री के चालक की गोली मारकर हत्या, सगे भतीजों पर आरोप
विज्ञापन
27पीएएलपी3- फरीदाबाद के बीके अस्पताल में पोस्टमार्टम कार्रवाई के दौरान मौजूद पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल।
27पीएएलपी4- मृतक राजेंद्र का फाइल फोटो।
बदमाशी करने पर रोकता था चाचा, जिसकी रंजिश में कर दी हत्या
फरीदाबाद के बीके अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम, दो पर केस
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल के चालक की उसके ही भतीजों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक अपने भतीजों को बदमाशी करने से रोकता था, जिसकी रंजिश रखते हुए शुक्रवार रात को दोनों भाइयों ने देसी कट्टा से गोली मार दी। घायलावस्था में उसे फरीदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुंडकटी थाना पुलिस ने मृतक के भतीजे की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शनिवार फरीदाबाद के बीके अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया।
मुंडकटी थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सचिन कुमार के अनुसार, गांव औरंगाबाद निवासी जवाहर ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह खेती बाड़ी का कार्य करता है। उसके चाचा राजेंद्र पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल के यहां चालक की नौकरी करते थे। 26 मई को करीब सवा नौ बजे उसका चाचा राजेंद्र गांव की मार्केट में पूर्व सरपंच गिर्राज की बैठक के पास खड़ा था। उसी समय उसके चचेरे भाई पुष्पेंद्र व रोहताश चाचा राजेंद्र के पास आकर खड़े हो गए। पुष्पेंद्र ने अपने हाथ में लिए हुए अवैध हथियार से राजेंद्र के पेट में गोली मार दी। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायलावस्था में उसे जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे रेफर कर दिया। फरीदाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान राजेंद्र की मौत हो गई।
शिकायत में कहा गया कि पुष्पेंद्र व रोहताश दोनों भाई अपराधी प्रवृत्ति के हैं। चाचा राजेंद्र उन्हें बदमाशी करने से रोकता था, जिसकी वे दोनों रंजिश रखते थे। शुक्रवार रात मौका मिलते ही दोनों ने राजेंद्र की हत्या कर दी। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर हरिओम के अनुसार, शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।