फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Forced to wade through dirty water to get to school or work.

Palwal News: गंदे पानी से होकर स्कूल-ऑफिस जाने की मजबूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Forced to wade through dirty water to get to school or work.
संवाद वार्ड 23 में सड़क पर बहता गंदा पानी
वार्ड-23 स्थित शिव विहार कॉलोनी के वासियों ने बताईं समस्याएं
विज्ञापन

पलवल। वार्ड-23 स्थित शिव विहार कॉलोनी के लोग मूलभूत समस्याओं से परेशान हैं। अपनी समस्याओं को उन्होंने अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में सामने रखा। स्थानीय लोगों ने बताया कि गलियों में लंबे समय से सीवर का गंदा पानी जमा है। इससे सुबह बच्चों को स्कूल और बड़ों को कार्यालय जाने में परेशानी होती है। लोगों का कहना है कि संबंधित अधिकारियों को कई बार शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। त्योहारों पर घर आने वाली बहन-बेटियों को भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है।

लोगों से बातचीत
गली में काफी समय से गंदा पानी जमा है। लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है और पानी से बदबू भी आती है। -राजवीर

गली में लंबे समय से सीवर के पानी की समस्या बनी हुई है, लेकिन विभाग की ओर से कार्रवाई नहीं की गई। -जयपाल डागर

त्योहारों पर बहन-बेटियां घर आती हैं। उन्हें गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। यह शर्मिंदगी का कारण है। -महेंद्र प्रसाद
विभाग से मांग है कि समस्या का जल्द समाधान कराया जाए, ताकि लोग बिना परेशानी के आवागमन कर सकें। -ताराचंद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed