फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   For the attention of Haryana centres, ACB recovered Rs 20 lakh from the house of accused Tejendra's sister.

Palwal News: हरियाणा के केंद्रों के ध्यानार्थ आरोपी तेजेंद्र की बहन के घर से एसीबी ने बरामद किए 20 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
For the attention of Haryana centres, ACB recovered Rs 20 lakh from the house of accused Tejendra's sister.
बीडीपीओ घोटाला : पत्नी के खाते में ट्रांसफर हुए 49 लाख, टीम ने फ्रीज कराया खाता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। पलवल डीडीपीओ कार्यालय में कार्यरत रहे व करोड़ों रुपये के घोटाले में शामिल रहे आरोपी क्लर्क तेजेन्द्र कुमार निवासी कुशक की बहन संतोष की सुसराल में एसीबी की टीम ने छापा मारा। टीम ने जांच के दौरान संतोष के बेड से 20 लाख 500 रुपये बरामद किए हैं। टीम ने आरोपी की पत्नी अनिता के बैंक खाते में आए घोटाले के रुपयों में से 49 लाख बीस हजार रुपये जमा होने का खुलासा भी किया है। टीम ने आरोपी की पत्नी के बैंक खाते को फ्रीज करवाया है।


दरअसल, हसनपुर बीडीपीओ में तैनात मास्टर माइंड क्लर्क राकेश कुमार ने 50 करोड़ रुपये से अधिक विकास के नाम पर घोटाले को अंजाम दिया। सीएजी टीम के खुलासे के बाद मामले में डीडीपीओ उपमा अरोड़ा ने आरोपियों के खिलाफ फरीदाबाद एसीबी पुलिस थाना में केस दर्ज करवाया। टीम ने जांच के दौरान मास्टर माइंड बीडीपीओ कार्यालय के क्लर्क राकेश कुमार, खजाना कार्यालय के चपरासी सतपाल, पंचकूला निदेशक कार्यालय के रिटायर्ड अधिकारी शमशेर सिंह, सहायक खजाना अधिकारी विजेंद्र कुमार, एसडीओ कार्यालय के क्लर्क अनूप कुमार, बीडीपीओ कार्यालय के स्टेनो विवेक कुमार, बीडीपीओ कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर गौतम कुमार के अलावा मैनपॉवर फॉर्म के मालिक दीपक कुमार को गिरफ्तार कर अदालत में आरोप पत्र दाखिल करवा दिए।
विज्ञापन

इस डीडीपीओ कार्यालय में कार्यरत रहे क्लर्क तेजेन्द्र कुमार भाग गया। टीम ने मंगलवार को आरोपी क्लर्क तेजेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान एसीबी की टीम ने आरोपी की बहन गांव अगवानपुर निवासी संतोष के घर के डबल बैड में रखे बीस लाख पांच सौ रुपये बरामद किए। जांच के दौरान आरोपी की पत्नी अनिता के गांव कुशक में स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक खाते में आरोपी फर्म दीपक, मैनपावर के बैंक खाते में 49 लाख बीस हजार रुपये डाले गए। टीम ने आरोपी की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed