फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Flag march conducted; security arrangements reviewed.

Palwal News: फ्लैग मार्च निकाल लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Flag march conducted; security arrangements reviewed.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। प्रस्तावित ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए आईजी ओ.पी. नरवाल, पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन तथा उपायुक्त अखिल पिलानी ने संयुक्त रूप से विभिन्न प्रमुख धार्मिक स्थलों तक फ्लैग मार्च निकाला।

फ्लैग मार्च नूंह के नल्हडेश्वर मंदिर से शुरू होकर नगीना, फिरोजपुर झिरका स्थित झिरकेश्वर महादेव मंदिर तथा पुनहाना के सिंगार गांव स्थित श्रृंगेश्वर मंदिर तक निकाला गया। इस दौरान पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षा बल के जवानों की बड़ी संख्या मौजूद रही। अधिकारियों ने यात्रा मार्ग, संवेदनशील स्थानों तथा प्रमुख चौराहों का निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


आईजी ओ.पी. नरवाल ने कहा कि ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि यात्रा के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, विशेष टीमें और आवश्यक सुरक्षा संसाधन तैनात किए गए हैं। वहीं उपायुक्त अखिल पिलानी ने आमजन से प्रशासन का सहयोग करने, अफवाहों पर ध्यान न देने और आपसी भाईचारे व सौहार्द बनाए रखने की अपील की।


फ्लैग मार्च के दौरान स्थानीय नागरिकों से भी संवाद किया गया और उन्हें विश्वास दिलाया गया कि यात्रा के दौरान सुरक्षा के व्यापक एवं पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed