{"_id":"5f944ecc8ebc3e9be9186991","slug":"firing-on-the-police-team-if-stopped-for-checking-palwal-news-noi544466233","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के लिए रोका तो की पुलिस टीम पर की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग के लिए रोका तो की पुलिस टीम पर की फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बघौला के समीप नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही पुलिस टीम द्वारा रोकने पर कार सवार पांच युवकों ने फायरिंग कर दी। टीम ने आरोपियों का पीछा किया तो आरोपी कार को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने तीन नामजद सहित पांच आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस जांच अधिकारी एएसआई जयपाल ने बताया कि 22 अक्तूबर को रात 10 बजे नाके पर वह हैड कांस्टेबल कुलदीप व होमगार्ड दिनेश के साथ रूटीन में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान बघौला की तरफ से एक स्विफ्ट कार आई जिसे रुकने का इशारा किया गया। कार सवार युवक पुलिस टीम पर फायरिंग कर नाके को पार करते हुए जनौली फाटक की तरफ निकल गए। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। टीम ने आरोपियों का पीछा किया तो आगे रेलवे फाटक बंद था। आरोपियों को घेर लिया गया। आरोपी पुलिस टीम के साथ हाथापाई कर कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। कार की तलाशी लेने पर एक कट्टा, लोहे की रॉड, एक रस्सी व एक काले रंग का कपड़ा बरामद हुआ। जिससे लगता है कि आरोपी अपराधी किस्म है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में निकले थे। जांच करने पर पता चला कि कार में गांव जनौली निवासी योगेश, अमित, रवि व दो अन्य थे।