{"_id":"6ac62aa3adf3ed9c92024455","slug":"fir-to-be-lodged-for-burning-crop-residue-palwal-news-c-24-1-pal1005-128920-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: फसल अवशेष जलाने पर होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: फसल अवशेष जलाने पर होगी एफआईआर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। धान की कटाई शुरू होने के साथ ही फसल अवशेषों में आगजनी रोकने के लिए जिला प्रशासन ने निगरानी तंत्र मजबूत कर दिया है। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि जिला, उपमंडल, खंड और गांव स्तर पर नोडल अधिकारियों की टीमें तैनात की गई हैं। जिले के गांवों को येलो और ग्रीन जोन में बांटकर निगरानी की जा रही है। कृषि उप निदेशक डॉ. जागीर सिंह ने बताया कि दो एकड़ तक फसल अवशेष जलाने पर पांच हजार, दो से पांच एकड़ तक दस हजार और पांच एकड़ से अधिक भूमि में आगजनी पर 30 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा। संबंधित किसान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रेड एंट्री भी की जाएगी।
प्रशासन किसानों को फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन के लिए जागरूक कर रहा है। अवशेष न जलाकर उचित प्रबंधन करने पर किसानों को 1200 रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।