फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Fines imposed on six individuals for dumping and burning trash in the open

Palwal News: खुले में कूड़ा फेंकने व जलाने पर छह पर चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Fines imposed on six individuals for dumping and burning trash in the open
6000 रुपये लगाया जुर्माना
विज्ञापन

ग्रेप 1 लागू होने के बाद प्रशासन सख्त, एक ने भरा जुर्माना, पांच चालान लंबित।
संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। नूंह जिले सहित पूरे एनसीआर में ग्रेप का पहला चरण लागू होने के बाद तावडू नगरपालिका प्रशासन ने प्रदूषण फैलाने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नगरपालिका क्षेत्र में खुले में कूड़ा-कचरा फेंकने और जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगरपालिका ने शुक्रवार को 6 लोगों के चालान काटे हैं, जिनकी कुल जुर्माना राशि 6 हजार रुपये है।
तावड़ू नगरपालिका प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार शहर में अवैध रूप से कूड़ा-कचरा फेंकने और जलाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी को देखते हुए स्वच्छता बनाए रखने और ग्रैप नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत 6 लोगों पर कार्रवाई की गई। इनमें से एक व्यक्ति द्वारा चालान का भुगतान कर दिया गया है, जबकि शेष 5 चालान अभी लंबित हैं। अधिकारियों का कहना है कि शहर में स्वच्छता बनाए रखने और लोगों को कूड़ा इधर-उधर न फैलाने के प्रति जागरूक करने के लिए यह कार्रवाई की गई है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

कोट
नगरपालिका और प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि क्षेत्र में कहीं भी अवैध रूप से कूड़ा-कचरा न जलाया जाए। प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों पर भी प्रशासन की नजर है। - जितेंद्र कुमार गर्ग, उपमंडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed