फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Female sweeper ate poisonous substance, principal accused of molestation

महिला सफाईकर्मी ने खाया जहरीला पदार्थ, प्राचार्य पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

Sun, 19 Sep 2021 04:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 04:35 PM IST
विज्ञापन
Female sweeper ate poisonous substance, principal accused of molestation
पलवल। जिले में एक सरकारी महाविद्यालय की महिला सफाईकर्मी ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे एक जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची। पीड़िता ने आरोप लगाया कि प्राचार्य आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ करता था। इससे तंग आकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। पीड़ित महिला के बयान पर प्राचार्य के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस चौकी प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि जिला नागरिक अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। उसकी हालत नाजुक है। वह बयान देना चाहती है। सूचना मिलते ही वे अस्पताल में पहुंचे तथा महिला का बयान लिया। चौकी प्रभारी के अनुसार, महिला ने बताया कि वह सरकारी महाविद्यालय में बतौर सफाईकर्मी के रूप में कार्य करती है। महाविद्यालय का प्राचार्य उससे छेड़छाड़ करता है। कई बार उसकी नौकरी पक्की कराने की बात कहकर उससे अश्लील हरकत कर चुका है। इतना ही 10, 11 व 13 सितंबर को फिर से इस तरह की बातें करते हुए छेड़छाड़ की। इसके बाद कार्यालय के बाथरूम में ले जाकर छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि वह किसी तरह से वहां बाहर भागी, लेकिन प्राचार्य ने उसे पकड़ लिया तथा उसके साथ छेेड़छाड़ करते हुए गालियां देने लगा। इसके बाद नौकरी से निकालने की धमकी दी। आरोप है कि तीन दिन बाद शुक्रवार को फिर से महाविद्यालय गई तो पीड़िता के साथ प्राचार्य द्वारा फिर से छेड़छाड़ की गई, जिससे दुखी होकर उसने चूहा मारने वाली जहरीली दवा खा ली। सरकारी अस्पताल में उसकी गंभीर हालत को देखते हुए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर प्रचार्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed