फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Female students will receive e-tricycles.

Palwal News: छात्राओं को मिलेगी ई-ट्राईसाइकिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Female students will receive e-tricycles.
ग्रेटर नोएडा। जनपद की 16 या उससे अधिक आयु की पात्र दिव्यांग छात्राओं को निःशुल्क ई-ट्राईसाइकिल मिलेगी। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि योजना का लाभ मस्क्यूलर डिस्ट्रॉफी, स्ट्रोक, सेरेब्रल पाल्सी, हीमोफीलिया सहित अन्य दिव्यांगता से ग्रसित छात्राओं को मिलेगा। इसके लिए छात्रा की दृष्टि और मानसिक स्थिति सामान्य होनी चाहिए। साथ ही उनके हाथ ई-ट्राईसाइकिल के संचालन के लिए सक्षम होने चाहिए। दिव्यांगता का प्रमाणपत्र मुख्य चिकित्साधिकारी से जारी होना आवश्यक है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। प्रति ई-ट्राईसाइकिल अधिकतम 65 हजार रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। जिन छात्राओं को पिछले पांच वर्षों में ई-ट्राईसाइकिल मिल चुकी है, वे पात्र नहीं होंगी। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने विकास भवन, सूरजपुर स्थित कार्यालय में दस्तावेज जमा कराने की अपील की है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed