{"_id":"5f736a528ebc3e9b7404eb9d","slug":"father-shot-dead-by-alcohol-addict-palwal-news-noi5394177171","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में पिता की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के नशे में पिता की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
करतार सिंह। फाइल फोटो
- फोटो : Palwal
शराब के नशे में पुत्र पिता की गोली मारकर हत्या
हथीन। गांव मानपुर में शराब के नशे में पुत्र ने अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी, इसके बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मंडकुटी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया। मृतक के दूसरे पुत्र की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
मुंडकटी थाना पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात करीब 12.30 बजे सूचना मिली कि गांव मानपुर में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के पुत्र पवन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई अमित शराब पीने का आदी है। सोमवार रात करीब 12.15 बजे शराब के नशे में अमित घर आया तो पिता करतार सिंह ने उसे टोक दिया। इस बात पर आरोपी अमित ने पिता से झगड़ा शुरू कर दिया। इसी दौरान आरोपी ने करतार सिंह को गोली मार दी। उनकी मौके पर मौत हो गई। उधर, गोली की आवाज सुनकर जब तक परिवार के अन्य लोग व पड़ोसी बाहर आए, तब तक अमित मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी ने आरोपी पुत्र अमित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक करतार सिंह को देसी तमंचे से गोली मारी गई है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।