फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Farmers will celebrate Betrayal Day at district headquarters on January 31

31 जनवरी को जिला मुख्यालयों पर विश्वासघात दिवस मनाएंगे किसान

Mon, 17 Jan 2022 11:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Farmers will celebrate Betrayal Day at district headquarters on January 31
पलवल। किसान आंदोलन में लेने वाले किसान योद्धाओं को गांव भिडूकी में सम्मानित किया गया। ग्रामीण विकास एवं जन चेतना मंच के नेतृत्व में गांव की चौपाल पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में संयुक्त किसान मोर्चा पलवल के सदस्यों के अलावा आसपास के गांवों से किसान आंदोलन में भाग लेने वाले किसानों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव भिडूकी निवासी मास्टर उदय सिंह ने की, जबकि संचालन किरण पाल सिंह ने किया।
विज्ञापन

पलवल संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य मास्टर महेंद्र सिंह ने कहा कि हिंदुस्तान का 12 महीने 15 दिन तक चला किसान आंदोलन पूरी दुनिया का एतिहासिक, अभूतपूर्व व कामयाब आंदोलन रहा। देश के किसानों, मजदूरों, छोटे दुकानदारों, कर्मचारियों, वकीलों व आढ़तियाें के सहयोग से लड़ा गया, जिसने केंद्र की तानाशाह सरकार को किसान विरोधी काले कानून वापस लेने के लिए मजबूर कर दिया। किसान नेताओं ने केंद्र सरकार को आगाह किया कि सरकार ने जो वादे किसान नेताओं से किए थे उनको लागू नहीं किया। इसलिए संयुक्त किसान मोर्चा ने 31 जनवरी को पूरे देश में जिला मुख्यालयों व तहसील मुख्यालय पर विश्वासघात दिवस मनाने की घोषणा की है। सम्मान समारोह को किसान मोर्चा पलवल के नेता सोहन पाल चौहान, मास्टर महेंद्र सिंह चौहान, धर्मचंद गुघेरा, उदय सिंह सरपंच, ताराचंद, ज्ञान सिंह चौहान ,बीधू सिंह, सतीश भुरजा, रूपराम तेवतिया, नरेंद्र सिंह सहरावत, राम सिंह चौहान, चेतराम मेंबर, ग्रामीण विकास एवं जन चेतना मंच के नेता चेतराम ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed