फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Farmers shown in Panchayat sharp tone

पंचायत में किसानों ने दिखाए तीखे तेवर

Mon, 25 Jul 2016 04:37 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
अमर उजाला ब्ययूराो Updated Mon, 25 Jul 2016 04:37 PM IST
विज्ञापन
Farmers shown in Panchayat sharp tone
पंचायत - फोटो : अमर उजाला

करीब दो माह से एनएच-2 को छह मार्गीय करने के लिए अधिगृहीत की गई जमीन के बढ़े हुए मुआवजे के लिए धरने पर बैठे किसानों के पक्ष में रविवार को पंचायत हुई। पंचायत में किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने तीखे तेवर दिखाते हुए सरकार के समक्ष विभिन्न मांगें रखने पर चर्चा की। 

विज्ञापन


पंचायत में निर्णय लिया गया कि जब तक किसानों को बढ़ा हुआ मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वक्ताओं ने कहा कि किसानों के समर्थन में राष्ट्रीय स्तर तक आंदोलन किया जाएगा तथा 14 अगस्त को पलवल में प्रदेश स्तर पर तथा 21 अगस्त को राष्ट्रीय स्तर पर महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन


शहर के हसनपुर चौक पर पुल के नीचे हुई पंचायत का आयोजन प्रदेश किसान सभा व किसान यूनियन (भानू गुट) के संयोजन में किया गया। पंचायत की अध्यक्षता गांव सीह के पंच प्रताप सिंह ने की व संचालय किसान यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता तथा पूर्व जिला पार्षद पृथ्वी सिंह ने किया। पंचायत को किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष भाई केशवदेव, जिलाध्यक्ष डॉ. हरबीर सिंह भिडूकी व किसान सभा के प्रदेशाध्यक्ष मा. शेर सिंह ने संबोधित किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश व केंद्र की सरकार किसान विरोधी हैं। दो  महीने से मुआवजे की मांग को लेकर किसान धरने पर बैठे रहे, लेकिन किसी भी अधिकारी या सरकार के प्रतिनिधि ने इनसे बात तक भी नहीं की। इतना ही नहीं शांतिपूर्वक आंदोलन कर रह किसानों के खिलाफ गलत केस तक भी दर्ज किया गया। 


किसानों ने कहा की पुराने अवार्ड के हिसाब से मुआवजा देकर हमारे साथ धोखा किया गया है। जबकि इस बारे में नेशनल हाईवे और मुख्यमंत्री को भी नए एक्ट से मुआवजे के बारे में शिकायत भेजी जा चुकी है, लेकिन उसके बाद भी आज तक कोई जवाब नहीं आया है। वक्ताओं ने कहा कि अगर सरकार ने किसानों को बढ़ा हुआ मुआवजा देने के साथ-साथ अन्य मांगें नहीं मानी तो किसानों के पक्ष में बडे़ स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed