फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Farmers should not face any inconvenience: Minister

मंडी में गेट पास से भुगतान तक किसानों को न हो परेशानी : मंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Farmers should not face any inconvenience: Minister
खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने पलवल अनाज मंडी का दौरा कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
विज्ञापन

अटल किसान कैंटीन में भोजन की गुणवत्ता जांची, शौचालयों का भी किया निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने मंगलवार को पलवल अनाज मंडी का दौरा कर फसल खरीद सीजन के तहत किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके साथ उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला और मार्केट कमेटी के चेयरमैन पंकज विरमानी समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

मंत्री ने मंडी में फसल में नमी की जांच, इलेक्ट्रॉनिक कांटों और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को गेट पास, फसल खरीद, माप-तोल, उठान और भुगतान की प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। खरीद प्रक्रिया समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


राजेश नागर ने कहा कि किसान प्रदेश की अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनकी सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मंडी में आने वाले किसानों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए और व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मंडी के शौचालयों की स्वच्छता व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। इसके बाद अटल किसान कैंटीन पहुंचकर किसानों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता जांची। उन्होंने कैंटीन में साफ-सफाई और अन्य सुविधाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद सीजन के दौरान कैंटीन नियमित रूप से संचालित हो और किसानों को स्वच्छ, पौष्टिक व गुणवत्तापूर्ण भोजन मिले।

वर्जन

अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि मंडी में किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। गेट पास, फसल खरीद, माप-तोल, उठान और भुगतान प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए। साथ ही अधिकारियों से मंडी की व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्हें कहा गया है कि किसानों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। - राजेश नागर, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article