{"_id":"60a6a3498ebc3e139f5320b8","slug":"farmers-happy-with-rain-for-48-hours-in-the-district-palwal-news-noi582872214","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 48 घंटक तक हुई बारिश से किसान खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 48 घंटक तक हुई बारिश से किसान खुश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। जिले में पिछले 48 घंटे तक लगातार रुक-रुक कर हुई बारिश से जहां किसानों ज्वार व बाजरा की फसल को लाभ हुआ है, वहीं खेतों में अधिक पानी भरने से मूंग की फसल खराब होने के आसार बन गए हैं। उधर बारिश के बाद जगह-जगह हुए जलभराव से लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते जिले में काफी क्षेत्रों में लगातार 12 से 16 घंटे तक बिजली बाधित रही। इससे कई क्षेत्रों में पेयजल संकट भी बन गया। बिजली विभाग द्वारा करीब 16 घंटे बाद बिजली की लाइनों को चालू किया गया। हालांकि बारिश होने से गर्मी से भी लोगों को राहत मिली है। पलवल के तापमान में भी गिरावट आई तथा पलवल का न्युनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहा।
मौसम विभाग के अनुसार पलवल में बुधवार को देर रात तक 32 एमएम बारिश नोट की गई। जबकि हथीन में 34 एमएम, हसनपुर में 44 एमएम तथा होडल में सबसे अधिक 54 एमएम बारिश नोट की गई। कृषि अधिकारियों का कहना है कि इतनी अधिक बारिश से धान की पौध तैयार करने में लाभ मिलेगा। साथ ही किसानों को ज्वार, बाजरा व ईख की फसल को भी लाभ पहुंचेगा। खेतों में ज्यादा पानी भरने पर थोड़ा मूंग की फसल को नुकसान हो सकता है।
जलभराव से हुई लोगों को हुई परेशानी
पलवल में दो दिन रुक-रुक हुई बारिश से कई स्थानों पर जलभराव हो गया। टूटी सड़कों पर हुए गड्ढों में भरे पानी से वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। पलवल के बस स्टैंड के मुख्य गेट पर जलभराव हो गया, जिससे बस स्टैंड के अंद आने-जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं पुराना जीटी रोड़ सहित कई कॉलोनियों में जलभराव की समस्या से दिक्कत उठानी पड़ी। कई स्थानों पर लोगों के घरों में भी बारिश का पानी भर गया। अमृत योजना के कार्य के चलते खोदी गई सड़कों से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
उपमंडल में पिछले 48 घंटे से रुक रुक हो रही बरसात के चलते एक तरफ से शहर पूरी तरह जलमग्न हो गया । बेमौसम बारिश ने प्रशासन के सीवर व नालियों की सफाई के दावों की पोल खोल दी। सड़कें, कॉलोनियों में जगह-जगह जलभराव हो गया। वहीं बारिश के चलते क्षेत्र की बिजली अधिकतर स्थानों पर बाधित रही। जिसका मुख्य कारण हवा से टूटे बिजली के पोल रहे। बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता सन्दीप दलाल के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार दो दर्जन के अधिक पोल टूटने की जानकारी मिल पाई है। बारिश में वन विभाग के एक दर्जन से भी अधिक पेडों को नुकसान हुआ है। बारिश के कारण तापमान सामान्य से 15 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया जबकि दिन का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
किसानों की फसल को भी हुआ नुकसान
बारिश के कारण खेतों में बोई हुई किसान की मूंग व कपास की फसल में नुकसान की आसंका जताई गई है । कृषि विशेषज्ञ महावीर मलिक ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसान अपने नीचे स्तर वाले खेतों में अधिक पानी जमा नही होने दे। जिससे फसल को नुकसान होने से बचाया जा सके।