फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   farmers get tensed

किसानों की मेहनत पर पानी फेर सकती है बारिश

Wed, 06 Apr 2016 10:58 PM IST
palwal
palwal Updated Wed, 06 Apr 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
farmers get tensed
गेहूं के ढेर - फोटो : अमर उजाला

 लंबी जद्दोजहद के बाद आखिर होडल, हसनपुर व हथीन की मंडियों में सरकारी एजेंसियों ने गेहूं की खरीद शुरू कर दी, लेकिन अस्थायी मंडियों में दीघोट, बड़ौली, खांबी, बामनीखेड़ाव चांदहट में अभी भी खरीद शुरू नहीं हो पाई है। इसके चलते वहां के किसान गुस्से में है।

विज्ञापन


किसानों का कहना है कि खरीद एजेंसियां कई नुस्ख निकाल रही हैं। यदि बरसात आ गई तो उनकी साल भर की मेहनत पर पानी फिर सकता है। प्रतिदिन बादल घुमड़-घुमड़ कर आ रहे हैं, बस भगवान का  शुक्र है कि बारिश नहीं आ रही है। उधर पलवल में भी चार अप्रैल से ही खरीद शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन


पलवल अनाज मंडी में बुधवार तक 1 लाख 78 हजार 600 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। मार्केट कमेटी पलवल के सुपरवाइजर नरवीर सिंह ने बताया कि मंडी में हरियाणा वेयर हाउस कॉरपोरेशन द्वारा 72540 क्विंटल व फूड एंड सप्लाई विभाग द्वारा 78805 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पलवल के धतीर खरीद केंद्र पर 27255 क्वंटल गेहूं की खरीद की गई है, जबकि चांदहट खरीद केंद्र पर गेहूं की खरीद शुरू नहीं हो पाई है। वहीं होडल में किसान और व्यापारियों की सरकारी खरीद एजेंसियों के अधिकारियों के साथ हुई लंबी जद्दोजहद के बाद आखिर मंगलवार को खरीद एजेंसियों ने गेहूं की खरीद शुरू की।


खरीद के पहले दिन हरियाणा वेयर हाउस एजेंसी ने 78 हजार क्विंटल,  औरंगाबाद मंडी में भारतीय खाद्य निगम ने 13 हजार 900 क्विंटल व हसनपुर अनाज मंडी से एजेंसी द्वारा 60 हजार 980 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई।

पिछले कई दिनों से खरीद शुरू नहीं होने के कारण मंडी में गेहूं के अंबार लग चुके हैं, ऐसे अगर बरसात होती है तो किसानों का भारी नुकसान होगा।  होडल के अंतर्गत आने वाले खरीद केन्द्र दीघोट और बामनीखेड़ा तथा हसनपुर के अंतर्गत खांबी और बडोली केन्द्रों पर गेहूं का एक दाना भी नहीं खरीदा गया है, जिसके कारण इन मंडियों में फसल लाने वाले किसानों का गुस्सा उबाल खाने लगा है।



मार्केट कमेटी के सचिव मोहन सिंह जोबल ने दीघोट और बामनीखेड़ा खरीद केन्द्रों का दौरा किया व शीघ्र खरीद कराने का भरोसा दिलाया। हथीन की अनाज मंडी में भी बुधवार को खरीद एजेंसियों ने किसानों का गेहूं खरीदने का कार्य शुरू कर दिया। वेयर हाउस एजेंसी ने मंगलवार को 47 हजार 285 क्विंटल गेहूं की खरीद की। 
                      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed