फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Farmers donated goods to cowsheds

गोशालाओं को सामान दान कर गए किसान

Thu, 16 Dec 2021 11:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Farmers donated goods to cowsheds
पलवल। कृषि कानूनों को वापस लेने के बाद स्थगित हुए किसान आंदोलन के बाद केएमपी-केजीपी इंटरचेंज से किसानों ने अपना सामान समेट लिया है। बृहस्पतिवार को धरनास्थल पर किसानों ने बैठक कर सारे सामान को गोशाला में दान करने का निर्णय लिया। कूलर, पंखे, दरी, रजाई व गद्दों और अन्य सामान को आस-पास की गोशालाओं में दे दिया गया। बैठक की अध्यक्षता 52 पालों के अध्यक्ष अरुण जेलदार ने की।
विज्ञापन

बैठक में ब्लॉक समिति के सदस्य राजकुमार ओलिहान घुघेरा ने बताया कि किसानों ने अपने धरनास्थल पर में बनाया हुआ टीन सेड मरोली गांव की गोशाला को दान में देने का निर्णय लिया गया। बर्तन, खाद्य सामग्री व पंखे को अटोहां गांव के मंदिर में दान देने का फैसला किया। इसके अलावा नकद रुपयों को दान में देने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में अखिल भारतीय किसान सभा के प्रधान धर्मचंद घुघेरा, बीजू सिंह व हरि नंबरदार को शामिल किया गया।
विज्ञापन

किसान नेता मास्टर महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि किसान संघर्ष समिति पलवल का नाम बदलकर संयुक्त किसान मोर्चा पलवल करने का निर्णय लिया गया, जिसे जल्द ही पंजीकृत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ छह मांगों पर हुए समझौते को 15 जनवरी तक पूरा करना है, यदि सरकार ने तय समय में मांगों को पूरा नहीं किया तो दोबारा आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जय नारायण चौहान, दादा मट्टर, रतन सिंह सौरौत, बादाम सरपंच धतीर, सोहनपाल चौहान, बीधू सिंह नरेंद्र सहरावत, उदय सिंह, सरपंच राजेंद्र बैंसला, रूपराम तेवतिया, ज्ञान सिंह चौहान, हरि नंबरदार, राजेश रावत बहीन, वीर सिंह दलाल, सुभाष दलाल, मूलचंद, रामशरण, होशियार चौहान, समुंदर सिंह, सुभाष, श्रीचंद, निर्मल, भीम सिंह, सूरत, रणवीर चौहान व धर्मवीर डागर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed