फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Farmers celebrated Martyrdom Day, paid tribute

किसानों ने मनाया शहीदी दिवस, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Tue, 23 Mar 2021 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Farmers celebrated Martyrdom Day, paid tribute
पलवल पहुंची पदयात्रा संबोधित करते किसान नेता रामनारायण कुरेरिया। - फोटो : Palwal
पलवल। अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में यूपी के मथुरा से चल रही शहीद यादगार किसान मजदूर पदयात्रा मंगलवार को पलवल पहुंची। केेएमपी-केजीपी इंटरचेंज पर चल रहे धरने पर यात्रा का समापन हुआ। यात्रा का नगाड़े बजाकर भव्य स्वागत किया गया। धरनास्थल किसान मजदूर एकता जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। इस दौरान सीटू के तत्वावधान में कर्मचारियों और आल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन, अलीगढ़ भी जुलूस के रूप में धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया। धरने पर किसानों ने शहीदी दिवस मनाया और शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

किसान संघर्ष समिति के नेतृत्व में अटोहां चौक पर चल रहे धरने की अध्यक्षता अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर सोएब शेरवानी ने की, जबकि संचालन रूपराम तेवतिया ने किया। मंगलवार को धरने में भारी भीड़ जुटी रही। विभिन्न किसान व कर्मचारी संगठन धरना स्थल पर अड़े रहे। इस दौरान बंचारी से हरेंद्र सिंह महाशय की पार्टी ने चौपाई के जरिये सरकार पर जमकर कटाक्ष किए। कलाकारों ने ‘कर ले किसान पगड़ी का ध्यान’ और ‘भारत के वीर हल जोता’ गीत के जरिये खूब वाहवाही लूटी। वहीं, वक्ताओं ने कहा कि किसान आंदोलन अब जन आंदोलन बन गया है। आज सभी किसान की बात कर रहे हैं। सरकार की नीतियों से हर वर्ग दुखी है। किसान पिछले चार महीन से धरने पर बैठे हैं और सरकार सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

मास्टर महेंद्र चौहान ने कहा कि शहीदों के शहादत की बदौलत देश आजाद हुआ, परंतु आजादी के 70 वर्षों बाद भी किसान की हालत में कोई सुधार नहीं आया है। सरकारों ने सिर्फ किसानों का शोषण किया है। किसान को उनकी लागत भी नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ब्रिटिश सरकार की नीतियों पर चल रही है। धरने को स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती, धर्मचंद घुघेरा, कृष्ण साहरन, राजकुमार ओलिहान, इदरीश मोहम्मद, दीपक चौधरी छाता, हरप्रसाद, अच्छेलाल जोधपुर, धन्नी, चंदरमुनि, ब्रजलाल, बलबीर सिंह तेवतिया, हरपाल अटोहां ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed