फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Farmers are getting support from all classes

सभी वर्गों का किसानों को मिल रहा समर्थन

Thu, 21 Jan 2021 11:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Farmers are getting support from all classes
पलवल। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहा धरना 50वें दिन भी जारी रहा। बृहस्पतिवार को धरने पर 26 जनवरी को लेकर तैयारियां चलती रही। लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में ट्रैक्टर लाने की अपील की जाती रही। वक्ताओं ने अपने संबोधन व कविताओं के माध्यम से किसानों में जोश भरने का काम किया।
विज्ञापन

संबोधित करते हुए भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पराज सिंह यादव ने कहा कि किसानों द्वारा शुरू किया गया संघर्ष अब जन आंदोलन बन गया है। किसानों को सभी वर्गों के लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। पूरे देश का किसान आज एक मंच पर संगठित हुआ है। किसानों ने अपनी ताकत को पहचान लिया है और अपना हक लेकर ही सड़कों से हटेंगे। धरने की अध्यक्षता हरजीवन सिंह व संचालन केपी सिंह ने किया। इस मौके पर अच्छेलाल नेहरा, रतन सिंह सौरोत, मास्टर महेंद्र चौहान, जय सिंह चौहान, रणधीर चौहान, राजेंद्र बैंसला बड़ौली, राजे आयानगर, बृजमोहन चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रावत पाल के 11 किसानों ने की भूख हड़ताल
बृहस्पतिवार को रावत पाल के 11 किसानों ने क्रमिक भूख हड़ताल जारी रखी। भूख हड़ताल करने वालों में गोपाल रावत, परशुराम, हरजीवन सिंह रावत, सुभाष शर्मा, करतार फौजी, सुभाष बहीन, रिसाल नंबरदार, सुबे सिंह, हरपाल, गोबिंद फौजी नांगल जाट व लाल सिंह अंधोप शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंगर सेवा में पूरा परिवार कर रहा सहयोग
गुरु का ताल गुरुद्वारा आगरा से आए बाबा जोगा सिंह का पूरा परिवार लंगर सेवा में सहयोग कर रहा है। जोगा सिंह चाय के साथ पापे, बिस्कुट, ब्रेड पकौड़े दे रहे हैं। ठंड बढ़ने पर विशेष तौर पर बनाए गए गुड़ की चाय भी किसानों को पिलाई जाती है। इस काम में उनकी पत्नी व आठवीं कक्षा में पढ़ने वाला बेटा जसकीरत भी पूरा साथ दे रहा है।

जन स्वास्थ्य संस्था ने लगाया शिविर
दिल्ली से आई जन स्वास्थ्य संस्था ने धरना स्थल पर चिकित्सा शिविर लगाया। डॉ. अभिषेक ने किसानों के स्वास्थ्य की जांच की व दवाइयां वितरित कीं।
ड्रम काटकर बनाए कूड़ेदान
धरना स्थल पर स्वच्छता बरकरार रहे इसके लिए ड्रम काटकर कूड़ेदान तैयार किए गए हैं। इन कूड़ेदानों में लंगर में इस्तेमाल किए जाने वाले डिस्पोजल डाले जाएंगे। सेवादार इनको बड़े डस्टबिन में डालने का काम करेंगे। उन्हें नगर परिषद की गाड़ी उठाकर ले जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed