{"_id":"60fac5d18ebc3e5883721e2a","slug":"farmers-are-being-maligned-pushpraj-palwal-news-noi5951889146","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को तरह-तरह की संज्ञा देकर किया जा रहा बदनाम: पुष्पराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को तरह-तरह की संज्ञा देकर किया जा रहा बदनाम: पुष्पराज
विज्ञापन
पलवल। भारतीय किसान मजदूर यूनियन (राष्ट्रवादी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पराज सिंह यादव ने कहा कि पिछले आठ महीने से तीन काले कानूनों के विरोध में देश का अन्नदाता सड़कों पर संघर्ष कर रहा है, लेकिन गूंगी-बहरी सरकार को किसानों का दुख दिखाई नहीं दे रहा है। उन्हें तरह-तरह की संज्ञा देकर बदनाम किया जा रहा है। यादव शुक्रवार को यूनियन के नवनियुक्त युवा प्रदेशाध्यक्ष राजेश बहीन के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
इस दौरान यादव ने राजेश बहीन को नियुक्ति पत्र देकर व फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से बर्बरता पर उतरी हुई है। सरकार तरह-तरह के भ्रामक प्रचार करती है और अंत में वो सभी झूठे साबित होते हैं। सरकार के नेता तरह-तरह की संज्ञा देकर किसानों को बदनाम करने की असफल प्रयास कर रहे हैं, लेकिन चाहे कितनी ही लंबी लड़ाई लड़नी पड़े, अंत में किसान की जीत होगी और तीनों कानून वापस होंगे।
इस अवसर पर राजेश बहीन ने संगठन और राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा शीर्ष पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेवारी उन्हें मिली है उसे निष्ठा के साथ निभाएंगे और प्रदेश स्तर पर किसानों मजदूरों की आवाज को बुलंद करेंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव जफर मेव यदुवंशी, उत्तरप्रदेश के अध्यक्ष सरदार नायाब सिंह, कौशलेंद्र सिंह, शीशपाल सिंह, रामसिंह, अरविंद यादव मौजूद रहे।