फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   farmer facing selling crop

गेहूं बेंचने के लिए किसान परेशान

Mon, 04 Apr 2016 10:54 PM IST
palwal
palwal Updated Mon, 04 Apr 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
farmer facing selling crop
किसान - फोटो : अमर उजाला

 पलवल की अनाज मंडी में चौथे दिन गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो गई, लेकिन होडल और हथीन में सोमवार की शाम तक भी सरकार ने किसानों का गेहूं नहीं खरीदा। इसे लेकर किसान परेशान हैं। यहां की मंडियों में किसान पिछले पांच दिनों से डेरा जमाए बैठे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने मंगलवार को खरीद न होने पर केएमपी पर जाम लगाने की चेतावनी दी है। उधर पलवल में सोमवार को सरकार के वेयर हाउस कॉरपोरेशन  ने 25 हजार क्विंटल गेहूं खरीदा। मंगलवार को फूड एंड सप्लाई विभाग खरीद करेगा।   
विज्ञापन


सरकार द्वारा एक अप्रैल से गेहूं की खरीद की घोषणा की गई थी। मंडियों में पहले दिन ही गेहूं की आवक शुरू हो गई लेकिन पहले दिन सरकारी एजेंसी ने गेहूं में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण एक दाना भी नहीं खरीदा। मार्केट कमेटी के सचिव सत्यप्रकाश ने बताया कि पलवल मंडी में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और वेयर हाउस कॉरपोरेशन  द्वारा खरीद की जाएगी, जबकि चांदहट खरीद केंद्र पर एफसीआई और धतीर केंद्र पर फूड एंड सप्लाई विभाग द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को पलवल में वेयर हाउस कॉर्पोरेशन ने 25 हजार क्विंटल गेहूं खरीदा। उन्होंने कहा कि खरीद ऐजेंसियों के पास बारदाने (खाली बोरे) की कोई कमी नहीं है। किसान मंडी में अपने गेहूं को पूरी तरह सुखाकर लाएं, जिससे समय पर खरीद हो सके। वहीं हथीन की अनाज मंडी में 50 हजार कुंतल गेहूं की आवक हो चुकी है, लेकिन अभी तक एक दाना नहीं बिका है।


सरकार ने एक अप्रैल से मंडियों में गेहूं खरीद का ऐलान किया था, लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी यहां कोई खरीद नहीं हो सकी। हथीन अनाज मंडी में खरीद का जिम्मा हैफेड ओर वेयर हाउस कॉरपोरेशन को दिया हुआ है। दोनों एजेंसियां अभी तक मंडी में नहीं पहुंच सकी हैं। किसान व आढ़तियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मंगलवार को खरीद शुरू नहीं की गई तो एक्सप्रेस हाइवे के उद्घाटन के समय वह जाम लगा सकते हैं। 



 वहीं, होडल में भी किसी सरकारी एजेंसी ने कोई खरीद नहीं की। पिछले पांच दिनों से मंडी में डेरा डाले शिष्ट मंडी मार्केट कमेटी के सचिव मोहन सिंह जोबल का कहना है कि उन्होंने उच्च अधिकारियों, नियुक्त की गई सरकारी खरीद एजेंसियों के अलावा जिला उपायुक्त को इस मामले से अवगत कराया। उन्होंने शीघ्र ही खरीद शुरू कराने का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed