फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Fake engine oil seller raided, case registered

नकली इंजन आंयल बेचने वाले पर की छापेमारी,मामला दर्ज

Wed, 19 Jan 2022 11:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Fake engine oil seller raided, case registered
होडल। थाना पुलिस ने कॉस्ट्रोल इंजन ऑयल कम्पनी के द्वारा नियुक्त की गई जांच एजेंसी के वरिष्ठ जांच अधिकारी की शिकायत पर कंपनी अधिकारियों ने पुलिस के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग करमन बॉर्डर पर मंगलवार को छापा मारकर नकली इंजन ऑयल के डिब्बे एवं कार्टून बरामद किए हैं। पुलिस ने अधिकारी की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट और धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

एजेंसी के वरिष्ठ जांच अधिकारी दिलीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दिल्ली झंडेवालन स्थित कंपनी के कार्यालय में तैनात है। उनकी कंपनी में कॉस्ट्रोल लुब्रिकेट इंजन के अनेकों ब्रांड तैयार किए जाते हैं। मार्केट में सर्वे के दौरान उन्हें पता चला कि होडल में कुछ दुकानदार तथा एक फैक्टरी में कॉस्ट्रोल इंजन ऑयल के नाम से नकली इंजन ऑयल तैयार कर बेच रहे हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने टीम अधिकारी दिलीप कुमार, उनके साथ विनोद कुमार और दीपू को साथ लेकर करमन बॉर्डर स्थित दो दुकानों पर छापा मारा, जहां से पुलिस ने दो पेटी एवं आधा दर्जन नकली इंजन ऑयल के डिब्बे बरामद किए। वहीं, अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने एक फैक्टरी में छापा मारकर 46 गत्ते के कार्टून बरामद किए। पुलिस ने जयसिंह, विक्रम चौधरी व प्रमोद कुमार के पास से एक हत्था व पैकिंग मशीन भी बरामद की है। पुलिस ने अधिकारी की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed