फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Even those who did not pay one hundred percent flat

सौ फीसदी भुगतान करने वालों को भी नहीं मिले मकान

Tue, 17 May 2016 04:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल Updated Tue, 17 May 2016 04:11 PM IST
विज्ञापन
Even those who did not pay one hundred percent flat
प्रदर्श्ाशन - फोटो : अमर उजाला

 एडेल लैंडमार्क लिमिटेड कंपनी (इरा ग्रुप) में आशियाने के लिए लाखों रुपये देकर भी फ्लैट न मिलने से लोग परेशान हैं। कंपनी के संचालकों ने कई लोगों से  पूरी पेमेंट लेने के बावजूद भी फ्लैट नहीं दिए हैं। गुस्साए लोगों ने रविवार को डीसी निवास का घेराव कर समाधान की मांग की, लेकिन उनके अनुसार उन्हें वहां से भी बैरंग लौटना पड़ा। हालांकि डीसी ने कार्रवाई की बात कही है। 

विज्ञापन


कंपनी संचालकों ने लोगों से फ्लैट के लिए पैसे लेने के बावजूद भी उन्हें कब्जा नहीं दिया। जिन्हें मिला भी है, उन्हें कोई सुविधाएं मुहैया नहीं कराई गई हैं। कंपनी संचालकों के खिलाफ कई केस दर्ज भी हो चुके हैं, लेकिन उन पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। निवेशकों ने कंपनी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिन 70 लोगों ने पूरी पेमेंट बिल्डरों की दी हुई है, उन्हें भी कंपनी तमाम सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा रही है।
विज्ञापन


कुछ ऐसे निवेशक भी हैं, जिन्होंने कंपनी को लगभग 95 फीसदी पैसे दिए, लेकिन कई सालों से कंपनी उन्हें फ्लैटों पर कब्जा नहीं दे रही है।  आशियाने के लिए अपनी खून पसीने की कमाई लगाने वाले ओपी राठी व आशा लांबा ने बताया कि ईरा कंपनी ने निवेशकों से पैसे लेकर उन्हें फ्लैट देने का वायदा किया था। जिसकी कीमत निवेशकों ने लोन लेकर या फिर अपनी जेब से 95 फीसदी तक चुकाई । लेकिन उसी जमीन पर बिल्डरों ने बैंक से लोन ले लिया और निवेशकों के साथ धोखाधड़ी कर दी। कंपनी ने अब अपना नाम इरा ग्रुप से बदलकर एडेल लैंडमार्क लिमिटेड रख लिया। अब लगभग 600 लोग कंपनी से अपने फ्लैटों पर कब्जा लेने की मांग कर रहे हैं, जो फ्लैट मालिक 100 फीसदी पैसा दे चुके है वो सोसायटी में सुरक्षा, पानी, पार्क, बिजली जैसी सुविधाएं लेने की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

----
- मेरी जानकारी में पहली बार यह मामला आया है। जिन लोगों ने वहां निवेश कर मकान या फ्लैट लिए हैं वे मुझसे मिले थे। उनकी समस्या का हल निकालने के लिए जिला नगर योजनाकार को दोनों पक्षों को बुलाने के लिए कहा गया है। कंपनी संचालकों के खिलाफ दर्ज मामलों की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो उसका भी पता लगाएंगे।  
- अशोक शर्मा, डीसी, पलवल। 
              

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed