{"_id":"6b0898688cfdc1abdb0040b6","slug":"ensure-quality-education-and-keep-the-school-clean-dc-palwal-news-c-25-1-mwt1009-117519-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यालय को रखें स्वच्छ : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यालय को रखें स्वच्छ : डीसी
विज्ञापन
डीसी ने किया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टांई का औचक निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। डीसी अखिल पिलानी ने बृहस्पतिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टांई का औचक निरीक्षण कर विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था, विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं तथा विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के विभिन्न कक्षों, परिसर और उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षण कार्य की स्थिति, कक्षाओं के संचालन तथा विद्यालय से संबंधित अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों एवं सामग्री के रखरखाव की भी जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, पढ़ाई के स्तर तथा पाठ्यक्रम को निर्धारित समय पर पूरा करवाने के संबंध में चर्चा की।
उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखते हुए उन्हें व्यावहारिक एवं प्रयोगात्मक शिक्षा से भी जोड़ना आवश्यक है। इसके लिए विद्यालयों में प्रयोगशालाओं और अन्य शैक्षणिक संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि विद्यार्थी विषयों को बेहतर ढंग से समझ सकें।
विज्ञापन
उन्होंने विद्यालय में स्वच्छता व्यवस्था का भी जायजा लिया तथा कक्षाओं, शौचालयों और विद्यालय परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं सुरक्षित विद्यालय वातावरण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और पढ़ाई दोनों के लिए जरूरी है। विद्यालय में पेयजल, शौचालय तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का उचित रखरखाव किया जाना चाहिए।
उपायुक्त ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए कि सभी शिक्षक समय पर विद्यालय पहुंचें और निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित करें। विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा जो विद्यार्थी लगातार अनुपस्थित रहते हैं, उनके अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया जाए।
उन्होंने कहा कि विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों का विद्यार्थियों के हित में अधिकतम उपयोग होना चाहिए। शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वे प्रत्येक विद्यार्थी की शैक्षणिक प्रगति पर व्यक्तिगत रूप से ध्यान दें और कमजोर विद्यार्थियों को अतिरिक्त मार्गदर्शन प्रदान करें। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से कहा कि शिक्षा के स्तर में निरंतर सुधार के लिए नियमित रूप से समीक्षा की जाए तथा विद्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जिले के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने, आधारभूत सुविधाओं में सुधार करने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध करवाने के लिए प्रशासन द्वारा समय-समय पर निरीक्षण किए जाते रहेंगे।