फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Encounter with police in murder case of youth, three arrested

युवक की हत्या मामले में पुलिस से मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

Fri, 27 May 2022 10:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Encounter with police in murder case of youth, three arrested
तीन बदमाशों को गिरफ्तार करने के बाद जानकारी देते पुलिस अधीक्षक - फोटो : Palwal
होडल। फतेहपुर बिल्लौच निवासी दो भाइयों का अपहरण कर एक को जान से मार देने के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी पहचान गौरव, आकाश तथा विजय निवासी गांव जनौली के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी जनौली गांव में एक ट्यूबवेल के पास हथियारों के साथ छिपकर बैठे थे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने बताया कि हथौड़े से पीट-पीटकर पवन की हत्या कर दी गई थी। पुलिस को जैसे ही इस वारदात की जानकारी मिली तो टीमें गठित कर दी थी। आरोपियों के बारे में जैसे ही सूचना मिली तो पुलिस टीम जनौली पहुंच गई और आरोपियों को ट्यूबवेल के पास से गिरफ्तार करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी भागने लगे। पुलिस ने उन्हें आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। जिन्होंने चेतावनी की परवाह किए बिना पुलिस पार्टी पर सीधे फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिस पर निरीक्षक विश्व गौरव और पुलिस कर्मियों ने आत्मरक्षा में चार हवाई फायर किए व आरोपियों के पैरों की तरफ फायर किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक दुगगल ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी गौरव को पिस्टल और एक कारतूस तथा आरोपी आकाश को तमंचे और जिंदा रौंद एवं विजय को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पवन एवं मुख्य आरोपी गौरव आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। उन्होंने बताया कि मृतक पवन पर भी लूट, डकैती, फिरौती व हत्या आदि के 28 मामले दर्ज थे। इसके अलावा मुख्य आरोपी गौरव के खिलाफ भी एक दर्जन से अधिक लूट, हत्या, डकैती व फिरौती आदि संगीन मामले दर्ज हैं। आरोपियों से अन्य वारदात का खुलासा होने की भी संभावना है, जिन्हें अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed