फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Employees took to the streets to meet various demands

विभिन्न मांगों को पूरा कराने के लिए सड़कों पर उतरे कर्मचारी

Tue, 10 Aug 2021 01:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Employees took to the streets to meet various demands
पलवल। अखिल भारतीय किसान सभा, सीआइटीयू, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के आह्वान पर सोमवार को आशा वर्करों तथा कर्मचारी संगठनों ने शहर में प्रदर्शन किया। इस दौरान नए कृषि कानूनों को वापस कराने, फसल की सरकारी खरीद की गारंटी की मांग, मजदूर विरोधी चारों लेबर कोड रद्द कराने, सार्वजनिक क्षेत्र व सरकारी विभागों के निजीकरण पर रोक लगाने, स्कीम वर्कर, कच्चे, ठेका व आउटसोर्स पर कार्यरत कर्मचारियों को पक्का कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

सभी कर्मचारी संगठन गुर्जर धर्मशाला में एकत्रित हुए तथा वहां भारत बचाओ दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन धर्मचंद ने किया। अध्यक्षता श्रीपाल सिंह भाटी, सोहनपाल चौहान, बीरसिंह व बीधू सिंह ने संयुक्त रूप से की। इस मौके पर बिजली संशोधन बिल 2021 के खिलाफ बिजली कर्मचारियों व इंजीनियर्स की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन किया। किसान सभा के जिला प्रधान धर्मचंद व सीआइटीयू के नेता श्रीपाल सिंह भाटी ने कहा कि भाजपा सरकार ने मजदूरों, किसानों व मेहनतकश लोगों के खिलाफ अघोषित युद्ध छेड़ रखा है। खेती-किसानी को बर्बाद करने वाले तीन काले कानूनों के खिलाफ आठ महीने से अधिक समय तक किसानों सड़कों पर बैठे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कोरोनाकाल में लोग बेरोजगार हो गए हैं।
विज्ञापन

गुर्जर धर्मशाला से भारी संख्या में महिला और पुरुष सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए उपायुक्त कार्यालय पर पहुंचे। वहां पर अतिरिक्त उपायुक्त को ज्ञापन दिया। इस दौरान कर्मचारी नेता दरियाब सिंह, भगीरथ बेनिवाल, राकेश तंवर, योगेश शर्मा, अच्छेलाल, उर्मिला रावत, राजेश शर्मा, रघुबीर सिंह, योगेन्द्र, रमेश चंद, ताराचंद, महेंद्र सिंह चौहान, जिले सिंह, थानेदार पोहप सिंह डागर, देवी सिंह सेजवाल, बनवारी लाल, संतोष, रूपराम, हुकम सिंह व रामरति चौहान, बबली, ऊषा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed