फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Employees took out procession

कर्मचारियों ने निकाला जुलूस

Tue, 29 Mar 2022 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Employees took out procession
पलवल। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों एवं ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट इंपलाइज फेडरेशन सहित अन्य कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रही। विभिन्न विभागों में हड़ताल का व्यापक असर रहा। हरियाणा रोडवेज की बसों का चक्का जाम रहा। ज्यादातर बैंक बंद रहे, वहीं जिला नागरिक अस्पताल सहित अन्य विभागों में सेवाएं पूरी तरह से प्रभावित रहीं। दूसरे दिन भी कर्मचारियों ने विभिन्न विभागों से जुलूस निकाला। आगरा चौक पर सभी विभागों से कर्मचारियों ने एकत्रित होकर शहर के बीचों-बीच से जुलूस निकला। बस स्टैंड पर चल रहे धरने पर जुलूस का समापन कर कर्मचारियों नेताओं के विचार सुने।
विज्ञापन

दूसरे दिन बिजली, नगर परिषद, जन स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन, शिक्षा विभाग, जन स्वास्थ्य, बीएंडआर, सिंचाई, वन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, मिड डे मील, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता, ग्रामीण सफाई कर्मचारी, विकास एवं पंचायत विभाग, सभी बैंकों के कर्मचारी, बीमा कंपनियों के कर्मचारी व अधिकारी हड़ताल में शामिल हुए। सीआईटीयू के नेतृत्व में आंगनबाड़ी, आशा व मिड-डे मील कार्यकर्ता, ग्रामीण सफाई कर्मचारी, किसान सभा व रिटायर कर्मचारी संघ के पदाधिकारी ताऊ देवी लाल पार्क में एकत्रित हुए और वहां से जुलूस लेकर चले। उसके बाद सर्व कर्मचारी संघ, बिजली बोर्ड और पब्लिक हेल्थ, सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अध्यापक जुलूस में शामिल हुए। सोहना मोड पर स्वास्थ्य विभाग के तमाम कर्मचारी शामिल हुए। सभी विभागों के कर्मचारियों का काफिला मीनार गेट होते हुए बस अड्डे पर पहुंचा, जहां रोडवेज के कर्मचारी पहले से धरना दे रहे थे।
विज्ञापन

धरने को सीटू के जिला प्रधान श्रीपाल सिंह भाटी, सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव योगेश शर्मा, रिटायर कर्मचारी संघ के नेता बीधू सिंह, किसान सभा के नेता धर्मचंद, हरियाणा कर्मचारी महासंघ के नेता जिले सिंह ने संबोधित किया। नेताओं ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए हड़ताल की सफलता के लिए बधाई दी। सीटू के जिला प्रधान उर्मिला रावत आशा वर्कर यूनियन की जिला प्रधान रामरति चौहान सचिव बबलीसैनी, सकसं के जिला प्रधान राजेश शर्मा, सचिव योगेश शर्मा, एएचपीसी वर्कर यूनियन के डिप्टी जरनल सेकेट्री जितेंद्र तेवतिया, खंड प्रधान राजकुमार डागर कर रहे थे। बैंक के कर्मचारी नेता भगवान सहाय शर्मा, देवेंद्र सिंह व रामदेव सवासथा के नेता मोहन सिंह, दिवाकर मनोज तेवतिया, प्रहलाद पप्पू मौजूद रहे। प्रदर्शन में मुख्य रूप से नरेश कुमार शर्मा, जय प्रकाश शर्मा, महिपाल सहरावत, सदन देव, महेंद्र शर्मा, किशोर सिंह डागर, बलजीत सिंह तेवतिया, गिर्राज शर्मा, विजयपाल, दीन मोहम्मद, दलीप सिंह, बेगराज पोसवाल, लक्ष्मण सिंह, प्रताप पांचाल, गजराज सहित अन्य ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed