{"_id":"de5fc4105ccaf9da6eedc8149f2a4b48","slug":"employees-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला, पलवल
Updated Wed, 06 Nov 2013 06:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कर्मचारी तालमेल कमेटी के नेतृत्व में ताऊ देवीलाल पार्क में बुधवार को अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
प्रदर्शन को कर्मचारी नेता किशनचंद छाबड़ा, योगेश कुमार, ताराचंद, हनुमान प्रसाद पाठक व राजेश शर्मा आदि ने संबोधित किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकारी विभागों में पीपीपी, आउट सोर्सिंग, निजीकरण व ठेका प्रथा जैसी कर्मचारी विरोधी नीतियों पर तुरंत ही रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
यदि जल्द ही कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी गईं तो 13 नवंबर को सभी विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, ठेका प्रथा पर रोक लगाई जाए व जब तक कर्मचारी पक्के नहीं हो जाएं तब तक कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 15 हजार रुपये किया जाए।
विज्ञापन
सरकार कर्मचारी विरोधी नीतियों को अपनाकर कर्मचारियों को आंदोलन के लिए मजबूर कर रही है। कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने के वायदे के बाद भी उन पर अमल नहीं किया जा रहा है।
रोडवेज के 3519 रूट परमिट निजी हाथों में देने, शिक्षा विभाग में रेशनलाइजेशन की नीति लागू की जा रही है। जिसका कर्मचारी पुरजोर विरोध करते हैं।
जिला स्तरीय इस प्रदर्शन में जन स्वास्थ विभाग, बिजली विभाग, वन विभाग, नगर परिषद, नगर पालिका, हुडा, पशुपालन, आंगनवाड़ी, आशा वर्कर व मिड-डे मिल में कार्यरत कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से किशन छाबड़ा, योगेश कुमार, सुखबीरसिंह, रामबीर, धर्मचंद, खजान सिंह, नेपाल सिंह, राधन, डालचंद, राजेंद्र सिंह, भीम सिंह व निरंजन सहित भारी संख्या में कर्मचारी नेता व कर्मचारी मौजूद थे।