{"_id":"5fce60ef8ebc3ecf8a635186","slug":"employees-demonstrated-in-support-of-farmer-movement-palwal-news-noi552666928","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन के समर्थन में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन के समर्थन में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान आंदोलन के समर्थन में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
पलवल। नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए सीटू एवं सर्व कर्मचारी संघ ने सोमवार प्रदर्शन किया। जुलूस निकालते हुए कर्मचारी, केएमपी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोके गए किसानों के पास पहुंचे। सीटू के जिला प्रधान श्रीपाल सिंह भाटी व सर्व कर्मचारी संघ के नेता बनवारी लाल की अध्यक्षता में आयोजित प्रदर्शन का संचालन सचिव योगेश शर्मा ने किया।
भोजन अवकाश के समय कर्मचारी, उपायुक्त कार्यालय पर एकत्रित हुए और जुलूस निकालते हुए धरना स्थल पर पहुंचे। वहां सर्व कर्मचारी संघ के नेता रमेश चंद व श्रीपाल सिंह भाटी ने कहा कि केन्द्र सरकार के गलत फैसले के कारण देश का अन्नदाता सर्दी में भी सड़कों पर रात बिताने के लिए मजबूर है। आरोप लगाया कि सरकार, खेती व किसानी को भी पूंजीपतियों के हवाले कर किसानों को उनका गुलाम बनाना चाहती है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि किसान संगठनों से बातचीत कर समस्या का समाधान किया जाए। प्रदर्शन में बिजली बोर्ड के राज्य कमेटी के सदस्य जितेंद्र तेवतिया, मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के राज्य प्रचार सचिव राकेश तंवर, ब्लॉक प्रधान राजकुमार डागर, सचिव हरकेश सौरोत, वेदपाल तेवतिया, शिवराम कूंडु, भागीरथ बेनिवाल, दरियाब सिंह, किसान सभा के प्रधान धर्म चंद, किशन चंद शर्मा, रघुवीर सिंह, गीता देवी, रामरती चौहान, भूपेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।