{"_id":"6ab2d419130f0da2b805638a","slug":"emphasis-on-getting-sugarcane-prices-raised-palwal-news-c-24-1-pal1008-128376-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: गन्ने की कीमत बढ़वाने और शुगर मिल को चालू कराने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: गन्ने की कीमत बढ़वाने और शुगर मिल को चालू कराने पर जोर
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा ने विभिन्न मांगों को लेकर शुगर मिल पलवल परिसर में की किसान पंचायत
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। संयुक्त किसान मोर्चा पलवल के तत्वावधान में किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर शुगर मिल पलवल परिसर में किसान पंचायत आयोजित की गई। पंचायत की अध्यक्षता तोता राम चिरवाड़ी ने की, जबकि संचालन किसान सभा के जिला प्रधान रूप राम तेवतिया ने किया। पंचायत में जिले के विभिन्न गांवों से गन्ना उत्पादक किसान पहुंचे।
किसान मोर्चा पलवल के नेता मास्टर महेंद्र सिंह चौहान और धर्मचंद घुघेरा ने कहा कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है और चीनी की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में किसानों को गन्ने का उचित भाव मिलना चाहिए। उन्होंने गन्ने का रेट बढ़ाकर 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की। किसानों की सुविधा को देखते हुए शुगर मिल को 25 अक्तूबर से शुरू करने की मांग भी उठाई गई।
किसान नेताओं ने कहा कि शुगर मिल के प्रबंध निदेशक मंडल के चुनाव पिछले चार वर्ष से नहीं हुए हैं। मिल के सुचारू प्रबंधन के लिए जल्द चुनाव करवाने और वार्षिक सामान्य सभा की बैठक आयोजित करने की मांग की गई। इसके अलावा शुगर मिल के सामने जीटी रोड पर फ्लाईओवर बनवाने की मांग भी रखी गई।
विज्ञापन
पंचायत में किसान नेता दरियाव सिंह, नरेंद्र सहरावत, रमेश सौरोत, राजकुमार ओलियान, ताराचंद प्रधान, समय राम कुंडू, रामवीर चौहान, चेतराम मेंबर, रणजीत सिंह चौहान, बेगराज सरपंच, किशनचंद शर्मा, गिर्राज शर्मा, उदय डायरेक्टर, लाला डायरेक्टर, सतपाल बढ़राम, श्यामवीर, सरवन बाबूजी अलावलपुर, ठाकुर लाल आर्य और पतराम फौजी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
खाद, बीज व कीटनाशक उपलब्ध कराने की मांग
किसानों ने शुगर मिल परिसर में ही सब्सिडी के तहत खाद, चीनी, गन्ने का बीज और कीटनाशक उपलब्ध करवाने की मांग की। बाहर से आने वाले किसानों की सुविधा के लिए मिल परिसर में ठहरने की उचित व्यवस्था और विश्रामगृह की सुविधाएं दुरुस्त करने की मांग भी पंचायत में उठाई गई।
जलभराव से फसल बर्बाद, मुआवजे की मांग
किसान मोर्चा के नेता उदय सिंह सरपंच और किसान सभा के जिला प्रधान रूप राम तेवतिया ने औरंगाबाद से फुलवाड़ी, औरंगाबाद से टीकरी ब्राह्मण तथा अलावलपुर से बढ़राम तक सड़कों की मरम्मत करवाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि घुघेरा, अलिका सहित कई गांवों में जलभराव की समस्या बनी हुई है। पिछले खरीफ सीजन में भी जलभराव के कारण फसल खराब हुई थी और इस बार भी किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है। किसानों ने जिला प्रशासन से जल निकासी की व्यवस्था कराने और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।
प्रबंध निदेशक को सौंपा ज्ञापन
पंचायत के बाद किसानों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन शुगर मिल की प्रबंध निदेशक द्विजा कुमारी को सौंपा। प्रबंध निदेशक ने पंचायत में पहुंचकर किसानों की समस्याएं सुनीं और सभी मांगों को उच्च अधिकारियों के समक्ष रखकर समाधान का आश्वासन दिया। किसान नेताओं ने कहा कि यदि समय रहते मांगों का समाधान नहीं किया गया तो जल्द ही निर्णायक आंदोलन शुरू किया जाएगा।