Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Emphasis on ensuring accurate information reaches farmers

Palwal News: किसानों तक सही जानकारी पहुंचाने पर जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on ensuring accurate information reaches farmers
गेहूं और सरसों की फसल को चेपा व सफेद रतुआ रोग से बचाने के बताए उपाय
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



पिनगवां। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से कृषि विस्तार अधिकारियों के लिए एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारियों को प्रशिक्षण देकर किसानों तक कृषि से संबंधित सही और उपयोगी जानकारी पहुंचाने के लिए जागरूक किया गया। सेमिनार में कृषि विज्ञान केंद्र छपरा और चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय से जुड़ी अधिकारी डॉ. स्वाति मेहरा सहित जिला एक्सटेंशन स्पेशलिस्ट एवं कीट विज्ञान के विशेषज्ञ मौजूद रहे।

डॉ. स्वाति मेहरा ने बताया कि सेमिनार का मुख्य उद्देश्य कृषि विस्तार अधिकारियों के ज्ञान में वृद्धि करना और उन्हें नई कृषि तकनीकों की जानकारी देना है, ताकि वे किसानों से संपर्क के दौरान उन्हें सही मार्गदर्शन दे सकें। उन्होंने रबी की फसलों को लेकर कहा कि सर्दियों में मुख्य रूप से गेहूं और सरसों की बुवाई की जाती है। तापमान में लगातार गिरावट के कारण इन फसलों में चेपा और सफेद रतुआ जैसे रोगों का खतरा बढ़ जाता है।उन्होंने बताया कि सरसों की फसल को सफेद रतुआ से बचाने के लिए 41 से 50 दिन तथा 65 से 70 दिन की अवस्था में कृषि विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार छिड़काव करना चाहिए। वहीं चेपा रोग की रोकथाम के लिए भी समय रहते उचित उपाय अपनाने जरूरी हैं।उन्होंने किसानों को सलाह दी कि फसलों में बिना जानकारी के कीटनाशकों का प्रयोग न करें। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा अनुशंसित दवाओं का ही निर्धारित मात्रा में छिड़काव करें। अनावश्यक कीटनाशकों का इस्तेमाल फसल के साथ मानव स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed