{"_id":"572348c84f1c1b5b1fa915b8","slug":"electricity-transmission-corporation-liable-tender-leaves","type":"story","status":"publish","title_hn":" टेंडर को छोड़ भागी विद्युत प्रसारण निगम कंपनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंडर को छोड़ भागी विद्युत प्रसारण निगम कंपनी
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Fri, 29 Apr 2016 05:13 PM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर थाना पुलिस ने बिजली विभाग के एसडीओ की शिकायत पर हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसडीओ ने निगम पर चौकीदारों को पैसे नहीं देने व जमीन का किराया नहीं देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
एएसआई हरीओम के अनुसार बिजली विभाग पलवल के एसडीओ नंदलाल ने शिकायत दी है कि गांव आल्हापुर में एचवीपीएनएल (हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम) कंपनी ने कार्य करने का ठेका लिया था।
विज्ञापन
इस संबंध में गांव की कुछ जमीन कंपनी ने किराए पर ली हुई थी और सामान की सुरक्षा के लिए चौकीदारों की ड्यूटी लगाई हुई थी, लेकिन कंपनी के अधिकारी टेंडर छोड़कर भाग गए। उन्होंने न तो चौकीदारों की तनख्वाह दी और न ही जमीन का किराया दिया। पुलिस ने कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन