फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Electricity system disrupted due to rain, interrupted for 12 to 16 hours

बारिश ने ठप की बिजली व्यवस्था, 12 से 16 घंटे तक रही बाधित

Thu, 20 May 2021 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Electricity system disrupted due to rain, interrupted for 12 to 16 hours
पलवल। जिले में 48 घंटे तक रुक-रुक हुई बारिश से बिजली व्यवस्था पूरी तरह से बाधित रही। शहरी क्षेत्रों में ही नहीं, बल्कि गांवों में भी बिजली बाधित रही। कई क्षेत्रों में तो 16 घंटे में बिजली चालू हुई। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली व्यवस्था बाधित होने का कारण बिजली अधिक बारिश व तेज हवा से कई जगह पेड़ों का टूटना बता रहे हैं। वहीं शहरी क्षेत्र में फीडर के अंदर पानी भर जाने से ब्रेक डाउन हो गया। रिहायशी सेक्टरों में तो बिजली बाधित होने से पानी तक नहीं आया।
विज्ञापन

मंगलवार को देर रात अचानक शुरू हुई बारिश के बाद उसी रात बिजली चली गई। मंगलवार की रात को बिजली गुल होने के बाद कई क्षेत्रों में तो बुधवार दोपहर बाद बिजली आ गई, लेकिन काफी क्षेत्रों में बिजली बृहस्पतिवार को सुबह आई, जबकि कई क्षेत्रों में बिजली बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे तक शुरू हो पाई। शहर की हाउसिंग बोर्ड कालोनी, आगरा चौक, ओमेक्स सिटी, तुहीराम कालोनी, श्याम नगर कालोनी, न्यू कालोनी, कैंप क्षेत्र, सिविल लाइन, राम नगर, असावटा मोड़, देव नगर कालोनी व पुराने शहर के कुछ हिस्सों सहित काफी क्षेत्रों में बिजली पूरी तरह से गुल रही। मंगलवार रात को बिजली गुल होने के बाद इनमें से कुछ ही क्षेत्रों में बुधवार दोपहर बाद बिजली शुरू हुई। जबकि ओमेक्स सिटी, सिविल लाइन, राम नगर आदि क्षेत्रों में बिजली बृहस्पतिवार सुबह तड़के साढ़े पांच बजे आईऌ्। जबकि आगरा चौक के आसपास के क्षेत्रों में बिजली बृहस्पतिवार शाम को शुरू हुई। वहीं गांवों में भी बिजली 12 से 16 घंटे तक गुल रही।
विज्ञापन

बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता सन्दीप दलाल ने बताया कि बारिश व तेज हवा के चलते कई जगह पर बिजली के पोल टूट गए थे। जिस कारण बिजली बाधिक रही। लगातार बारिश के चलते कर्मचारी लाइनों पर नहीं चढ़ पा रहे थे। लाइनों पर चढ़ना खतरनाक भी था, इस कारण बृहस्पतिवार देर रात बारिश बंद होने के बाद ही कर्मचारियों द्वारा लाइनों को ठीक कर बिजली को शुरू किया गया। अब पूरे जिले में बिजली व्यवस्था सुचारू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed