फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Electricity no water on time, what kind of life is this

समय पर बिजली न पानी, यह कैसी जिंदगानी

Thu, 19 May 2022 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Electricity no water on time, what kind of life is this
पलवल। जिले में बिजली व पेयजल संकट से लोग परेशान है। इसके के लिए कहीं लोग धरना दे रहे हैं तो कहींमुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिए जा रहे हैं। लोग नारेबाजी भी कर रहे हैं। इसके बाद भी लोगों की यह समस्याएं दूर नहीं हो रही हैं। लोगों का आरोप है कि विभागीय लापरवाही के कारण बिजली व पेयजल व्यवस्था लचर हालत में है।
विज्ञापन

शिकायतों के बावजूद अधिकारी व कर्मचारी समस्याओं पर संज्ञान तक नहीं ले रहे हैं। बृहस्पतिवार को चार साल से ट्यूबवेल के बिजली कनेक्शन के लिए भटक रहे नया गांव फजलपुर के ग्रामीणों ने सांकेतिक धरना दिया। प्रकाश विहार स्थित बिजली निगम कार्यालय पर आयोजित धरने के बाद उपमंडल अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसी प्रकार गांव लुलवाड़ी के किसान ने खेतों की बिजली न आने पर विरोध जताया। किसानों ने बिजली न आने से फसल सूखने का आरोप लगाया। वहीं हथीन में बिजली व पेयजल की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

कनेक्शन नहीं मिला तो देंगे अनिश्चितकालीन धरना
चार साल पहले ट्यूबवेल कनेक्शन करने वाले किसानों ने बृहस्पतिवार को प्रकाश विहार कॉलोनी स्थित बिजली निगम कार्यालय पर सांकेतिक धरना दिया। इस अवसर पर निगम के एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी गई कि यदि एक सप्ताह के अंदर कनेक्शन नहीं दिया गया तो कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। इससे पहले वे सीएम विंडो व अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, नया गांव फजलपुर निवासी शैलेश कुमार ने दी शिकायत में कहा है कि उन्होंने 28 दिसंबर 2018 को ट्यूबवेल के कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। कनेक्शन के लिए निगम की सभी नियम व कागजी प्रक्रिया 31 मई 2021 को पूरी हो चुकी है। इसके बावजूद कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है। किसान का आरोप है कि वरिष्ठता सूची के हिसाब के उसका नंबर काफी पहले आ जाना चाहिए था। सूची में उससे नीचे नंबर वाले किसानों को भी कनेक्शन दिए जा चुके हैं, परंतु उन्हें कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है। किसान शैलेश कुमार ने बताया कि उन्होंने एसडीओ का ज्ञापन सौंपकर एक सप्ताह का समय दिया है। यदि उन्हें कनेक्शन नहीं मिला तो वे कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे। इस अवसर पर घनश्याम दत्त, लक्ष्मण, राजेंद्र कुमार, गिरधारी, सत्यप्रकाश सहित अन्य मौजूद थे।
नहीं कर पा रहे सिंचाई
गांव लुलवाड़ी के किसानों ने बृहस्पतिवार को बिजली न आने के विरोध में प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि गांव में बिजली संकट है। बिजली का आंख-मिचौली जारी है। ट्यूबवेल की लाइट 24 घंटे में केवल दो घंटे ही आ रही है। किसान ट्यूबवेल चलाते हैं, आधा खेत भी नहीं भर पाता और बिजली चली जाती है। फिर दोबारा से खेत की भराई करनी पड़ती है। करीब एक सप्ताह से समस्या बनी हुई है। फसल सूखने लगी है। मूंग की फसल जलने लगी है। किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसान कुलदीप बैंसला, गोपाल, सुड्डी, लखन, भारत ने कहा कि यदि बिजली सप्लाई को सुचारू नहीं किया गया तो जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।

सीएम के नाम एसडीएम को दिया ज्ञापन
समाजसेवियों ने क्षेत्र की जन समस्याओं के निवारण की मांग को लेकर सीएम के नाम ज्ञापन स्थानीय एसडीएम लक्ष्मीनारायण को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट है। बिजली आपूर्ति में सुधार किया जाए और अघोषित कटौती खत्म की जाए। सूखी पड़ी नहरों में सिंचाई के लिए पानी छोड़ा जाए। एसडीएम ने समाजसेवियों को विश्वास दिलाया कि ज्ञापन मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजा जाएगा। इसके अलावा समस्याओं के निवारण के लिए कदम उठाए जाएंगे। ज्ञापन देने वालों में रिटायर कर्मचारी संघ के प्रधान मोहम्मद जकरिया, भाजपा शक्ति केंद्र प्रमुख सुधीर कुमार आर्य, दीनू बूराका, ताहड़ सिंह हुडिथल, नसरू रूपडाका आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed