{"_id":"620157d4e911c701964d3cb1","slug":"electricity-corporation-caught-289-consumers-stealing-electricity-in-hodal-division-palwal-news-noi6310246107","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम ने होडल डिवीजन में पकड़े बिजली चोरी करते 289 उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली निगम ने होडल डिवीजन में पकड़े बिजली चोरी करते 289 उपभोक्ता
विज्ञापन
होडल। दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम के होडल डिवीजन द्वारा जनवरी महीने में बिजली चोरी करते हुए 289 उपभोक्ताओं को पकड़कर 51.23 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। जिनमें से 125 उपभोक्ताओं से जुर्माना की 20.59 लाख रुपये की राशि वसूल की जा चुकी है। 213 उपभोक्ताओं के खिलाफ जुर्माना न भरने पर मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। निगम द्वारा यह कार्रवाई बिजली चोरी कराने तथा लाइन लॉस कम करने के लिए चलाए गए अभियान के अंतर्गत की गई।
होडल डिवीजन के कार्यकारी अभियंता संदीप दलाल का कहना है पिछले काफी समय से शिकायतें मिल रही थी कि होडल डिवीजन में बिजली चोरी बढ़ रही है। लगातार शिकायतें मिलने के बाद बिजली चोरी पकड़ने को टीमों का गठन किया गया। इन टीमों द्वारा दिन-रात 561 उपभोक्ताओं के यहां छापा मारकर 289 उपभोक्ता चोरी करते पकड़े गए थे।
सोमवार को भी चलाया जांच अभियान
सोमवार को भी दिनभर होडल, हसनपुर सब डिविजन की टीमों ने अनेक उपभोक्ताओं के यहां चेकिंग की। हसनपुर सब डिविजन के एसडीओ बिजेंद्र कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान रिसालू रोड पर दो घरेलू उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए। जिन पर करीब 20 हजार रुपये का जुर्माना किया गया।
विज्ञापन
कनेक्शन काटने की कार्रवाई तेज
कार्यकारी अभियंता संदीप दलाल का कहना है कि बिजली निगम ने बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ भी कनेक्शन काटने की कार्रवाई तेज कर दी है। छोटे व बड़े बकायेदार उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर कार्रवाई के लिए डिवीजन में 10 टीमें गठित की गई है। सोमवार को डिवीजन में गठित टीमों ने तीन दर्जन बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे। जिन पर निगम का दो लाख रुपये की बिल राशि बकाया थी। उन्होंने कहा कि बकायेदार उपभोक्ता बकाया बिल राशि अदा कर कनेक्शन कटने पर बिजली सप्लाई बंद होने वाली समस्या से बच सकते हैं।