फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Electrical equipment theft gang busted, six accused arrested

Palwal News: बिजली उपकरण चोरी गैंग का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Electrical equipment theft gang busted, six accused arrested
बिजली तार और उपकरण चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गठित की गई टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। क्राइम ब्रांच की टीम ने बिजली उपकरण चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर जिले में करीब एक दर्जन वारदातों को अंजाम देने का आरोप है।
क्राइम ब्रांच प्रभारी ने बताया कि एसपी के निर्देश पर बिजली तार और उपकरण चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए टीम गठित की गई थी। टीम ने गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान गुलफाम और गुलशेर (गांव कलवाका, पलवल), शाकिब और समीर (गांव सलायी, हापुड़) व आशु और संजय (गांव पिंगोर, पलवल) के रूप में हुई है।
विज्ञापन



पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने गदपुरी, सदर, हथीन और बहीन थाना क्षेत्रों में चोरी की वारदातें कबूल की हैं। गदपुरी थाने में दर्ज एक मामले में 26 दिसंबर की रात 700 मीटर कंडक्टर चोरी कर बिजली विभाग को 48,989 रुपये का नुकसान पहुंचाया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई पिकअप गाड़ी और औजार बरामद किए। आरोपियों से पूछताछ में अन्य मामलों के खुलासे की संभावना है। पुलिस का कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed