फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   education

चौथी व पांचवीं कक्षाएं लगाने को तैयारियां शुरू

Fri, 27 Aug 2021 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
education
हथीन। प्रदेश सरकार द्वारा कक्षा चौथी व पांचवीं के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोलने की घोषणा के बाद शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले में एक सितंबर से 369 प्राथमिक सरकारी विद्यालयों में चौथी एवं पांचवीं की कक्षाएं लगनी शुरू हो जाएंगी। जिला मौलिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी गौतम कुमार ने बताया कि प्राथमिक विद्यालयों में दो कक्षाओं के संचालन में निर्धारित कोरोना प्रोटोकॉल की पालना कराई जाएगी। इसके लिए स्टाफ को निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि संबन्धित कक्षाओं के सभी विद्यार्थियों की हाजिरी की कोई बाध्यता नहीं होगी। यदि कोई छात्र ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखना चाहता है तो उसे स्वतंत्रता होगी। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जो भी विद्यार्थी कक्षाओं में आएंगे उनके अभिभावकों को लिखित सहमति देनी होगी। इसके अलावा विद्यार्थियों के तापमान की जांच की जाएगी। इसके लिए तापमान जांचने के लिए उपकरण भी मंगवा लिया गया है। विद्यार्थियों के परिजनों के नंबर भी कक्षा इंचार्ज के पास रखने के आदेश दिए गए हैं, ताकि विद्यार्थी को किसी भी तरह की दिक्कत होने पर तुरंत उनके परिजनों से संपर्क किया जा सके।
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूल मुखियाओं को नोटिस जारी कर दिए हैं कि वे कोरोना गाइड लाइन के तहत स्कूल खोलने की दिशा में काम करें। जिन कमरों में विद्यार्थियों की कक्षाएं लगेंगी, उनमें साफ सफाई कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed