फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   E-libraries will be built in nine villages of the district, youth will get a peaceful environment for studies.

Palwal News: जिले के नौ गांवों में बनेंगी ई-लाइब्रेरी, युवाओं को मिलेगा पढ़ाई के लिए शांतिपूर्ण माहौल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
E-libraries will be built in nine villages of the district, youth will get a peaceful environment for studies.
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए हाई स्पीड इंटरनेट और आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी ई-लाइब्रेरी, युवाओं में उत्साह
विज्ञापन


सोमदेव आर्य
हथीन। ग्रामीण युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शांतिपूर्ण और सुसज्जित वातावरण प्रदान करने की दिशा में सरकार ने एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाया है। जिले के नौ गांवों में आधुनिक सुविधाओं से लैस ई-लाइब्रेरी स्थापित की जा रही हैं। पंचायत विकास विभाग ने इन ई-लाइब्रेरियों के लिए स्थान चिन्हित कर उनकी स्थापना की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

चिह्नित गांवों में शुरू होगी सुविधा
हथीन उपमंडल के गांव कोट, कौंडल और जैनपुर, पलवल उपमंडल के बलई, कुलेना, धतीर, फिरोजाबाद, मीसा, रसूलपुर और दुर्गापुर में ई-लाइब्रेरी स्थापित की जा रही है। इन स्थानों पर लाइब्रेरी के लिए बुनियादी ढांचा, जैसे फर्नीचर और अन्य सुविधाएं, पहले ही तैयार कर ली गई हैं। अब राज्य मुख्यालय से कंप्यूटर और हाई स्पीड इंटरनेट जैसी आधुनिक तकनीकी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इन प्रस्तावों को स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन


युवाओं को शहर जाने की जरूरत नहीं होगी

गांव कौंडल में ई-लाइब्रेरी का संचालन जल्द शुरू होने की सूचना पर ग्रामीणों में खुशी की लहर है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सरकार ने गांव में ई-लाइब्रेरी की व्यवस्था करके योग्य कदम उठाया है। इससे युवाओं को सुखद अहसास होगा। सरकार को शीघ्र ही सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए। इस प्रकार की सुविधाएं युवाओं के भविष्य निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगी। पढ़ाई के लिए अब युवाओं को शहर जाने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-लाइब्रेरियों में कंप्यूटर, इंटरनेट और अन्य संसाधन मिलेंगे

ई-लाइब्रेरी की स्थापना सरकार की दीर्घकालिक योजना का हिस्सा है। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और तकनीकी विकास को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई है। ग्राम पंचायतों को भी इस दिशा में सहयोग करने और स्थान उपलब्ध कराने का आह्वान किया गया है। ई-लाइब्रेरी की स्थापना से युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शांतिपूर्ण माहौल मिलेगा। यह स्थान उन छात्रों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होगा, जिन्हें घर पर पढ़ाई के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पातीं। इन ई-लाइब्रेरियों में कंप्यूटर, इंटरनेट और अन्य संसाधनों के माध्यम से छात्रों को आधुनिक पढ़ाई के साधन मिलेंगे।

स्थानीय प्रशासन की भूमिका

ई-लाइब्रेरी के निर्माण की प्रक्रिया से ग्रामीण युवाओं में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ी है। यह पहल न केवल शिक्षा के स्तर को सुधारने में मदद करेगी, बल्कि युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसरों के लिए भी तैयार करेगी। स्थानीय प्रशासन ने इस परियोजना को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
फर्नीचर और अन्य बुनियादी सुविधाओं के साथ, ई-लाइब्रेरी के लिए कंप्यूटर और हाई स्पीड इंटरनेट जल्द ही उपलब्ध कराए जाएंगे। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति जागरूकता और आधुनिक तकनीक की पहुंच को बढ़ाने के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी।

----------------------------------------------------------------------------------------------------------------
विभाग के कार्यकारी अभियंता हरेंद्र कुमार- ई-लाइब्रेरी का संचालन जल्द शुरू हो जाएगा। अन्य गांवों में भी, जहां 600 वर्ग मीटर भूमि उपलब्ध होगी, वहां ई-लाइब्रेरी स्थापित करने के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। इन प्रस्तावों को स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा।

-----------------------------------------------------------------------------------------------------------------
अब हमारे गांव में ई-लाइब्रेरी बन रही है। इससे मुझे और गांव के बच्चों को यहां कंप्यूटर, हाई स्पीड इंटरनेट और पढ़ाई के लिए शांतिपूर्ण माहौल मिलेगा। - कर्ण

अब पढ़ाई के लिए शहर जाने की जरूरत नहीं होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का सपना अब यहीं पूरा होगा। -नवीन जांगिड़

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed