{"_id":"6adba568a8764fe5700c3f4d","slug":"duty-magistrate-appointed-for-the-employees-unions-proposed-strike-palwal-news-c-25-1-mwt1009-116667-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: कर्मचारी संघ की प्रस्तावित हड़ताल के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: कर्मचारी संघ की प्रस्तावित हड़ताल के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। हरियाणा कर्मचारी संघ की प्रस्तावित हड़ताल के मद्देनजर जिले में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने और आवश्यक सेवाओं का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए जिलाधीश एवं उपायुक्त अखिल पिलानी ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। ये अधिकारी 24 अक्तूबर तक अपने निर्धारित क्षेत्रों में तैनात रहेंगे।
रोजका मेव, शहर नूंह, सदर नूंह, आकेड़ा, फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना, बिछोर, पिनगवां, नगीना और तावड़ू सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उपायुक्त ने सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेटों को सतर्क रहने और पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए हैं, ताकि हड़ताल के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके और आमजन को आवश्यक सेवाओं में परेशानी न हो।