{"_id":"5744322d4f1c1b0420690ffe","slug":"dust-storm-caused-by-the-speed-of-vehicles-on-the-brakes","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूलभरी आंधी ने लगाई वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूलभरी आंधी ने लगाई वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Tue, 24 May 2016 04:23 PM IST
विज्ञापन
दिन में रात
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार की शाम अचानक चली धूलभरी आंधी ने सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी। तेज आंधी के चलते दोपहिया वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि उसके बाद पड़ी बरसात की फुहारों ने लोगों को गर्मी से भी राहत दिली दी।
विज्ञापन
सोमवार की शाम अचानक मौसम ने करवट ली व दिन में रात जैसा अंधेरा छा गया। वाहन चालकों ने परेशानी से बचने के लिए लाईटें जलाकर चलनी शुरू कर दिया।
इसी बीच धूलभरी आंधी ने परेशानी को और बड़ा दिया। आंधी के चलते खासकर दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हुई। लेकिन इस परेशानी ने थोड़ी ही देर में राहत ने बदल लिया, जबकि बूंदा-बांदी शूरू हो गई। पिछले कई दिनों से पड रही भीषण गर्मी से परेशान लोगों को आसमान से गिरी फुहारों से झुलसा देने वाली गर्मी से राहत महसूस करा दी।
विज्ञापन
